फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gandhi statue is cleaned once a year

Chandauli News: साल में एक बार होती है गांधी प्रतिमा की सफाई

Wed, 02 Oct 2024 03:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Gandhi statue is cleaned once a year
पीडीडीयू नगर। सरकारी संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती मनाने की तैयारी चल रही है। वहीं, नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित गांधी कांप्लेक्स में मौजूद गांधी प्रतिमा के आसपास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। पान की पीक से दीवार बदरंग हो गई है। प्रतिमा स्थल की सफाई सिर्फ बापू की जयंती पर कराई जाती है। इसके बाद पूरे साल गंदगी का अंबार लगा रहता है।
विज्ञापन


शासन की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रह है। इसके तहत शहर से गांव तक में साफ-सफाई, जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के साथ लोगों को शपथ दिलाई गई। इसके बावजूद नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित गांधी कांप्लेक्स और बापू की प्रतिमा के आसपास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। यहां न तो किसी अभियान की रोशनी पहुंची और न नगर पालिका प्रशासन का ध्यान। परिसर में कूड़ा-कचरा फैला है तो पान की पीक से रंगी दीवारें महात्मा गांधी की संगमरम की प्रतिमा को मुंह चिढ़ाती रहती हैं।
विज्ञापन

नशेड़ियों का अड्डा बना कांप्लेक्स
नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित गांधी कांप्लेक्स नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। सीढ़ी से प्रथम तल पर चढ़ते ही शराब की बोतलें और बीयर के केन जगह-जगह पड़े हैं। पूरे कांप्लेक्स में गंदगी ऐसी कि नाक बंद बिना जाना मुश्किल होता है। दीवारें पान की पीक से लाल हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट......

गांधी प्रतिमा के आसपास सफाई कराई जाएगी। साथ ही वहां सफाई होती रहे, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। - अविनाश कुमार, प्रभारी ईओ, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed