फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Furore over woman's death

महिला की मौत पर हंगामा

Sun, 21 Dec 2014 01:04 AM IST
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला Updated Sun, 21 Dec 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
Furore over woman's death
 नसंबदी और इलाज में लापरवाही के चलते तारगांव निवासी एक महिला की मौत होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किया। सूचना पर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया और शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन



तारगांव अजगरा निवासी मदन राम की पत्नी वंदना देवी (28) ने 12 दिसंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां पर शिविर में नसबंदी कराई थी। इसके बाद वह अपने ननिहाल सिंगहा में रहकर दवा करवा रही थी। 16 दिसंबर को वंदना की हालत खराब होने लगी तो परिवार के लोग उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डाक्टरों ने दवा देकर छोड़ दिया। 19 दिसंबर की रात वंदना को पेट दर्द की शिकायत पर परिवार के लोग रात में उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 परिसर में एंबुलेंस न होने की वजह से परिवार के लोग इंतजार करने लगे। रात में कोई और वाहन भी नहीं मिला और इसी बीच वंदना की मौत हो गई। रात में ही शव लेकर घर वाले सिंगहा चले गए। सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे आग बबूला हो गए और शनिवार की सुबह सैकड़ों लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर हंगामा करने लगे और शव रखकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नसबंदी और उपचार में लापरवाही के चलते उसकी मौत हुई है। सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष साजिद सिद्दीकी ने लोगों को समझा-बुझाकर शव कब्जे में ले लिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी आरबी यादव का कहना था कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को नसबंदी हुई थी। इसका सात दिन पर टांका काटा जाता है। मौत की वजह आपरेशन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत ठंड या हार्टअटैक से हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही इसका पता लगेगा। उन्होंने बताया कि नियामताबाद विकासखंड के सहजौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डा. केजी पांडेय ने आपरेशन किया था।


 जूनियर डाक्टर संदीप सिंह का कहना था कि महिला के परिजन रात एक बजे अस्पताल पर आए और पेट दर्द की शिकायत की। महिला की हालत गंभीर होने की वजह से दवा और इंजेक्शन देकर जिला अस्पताल भेज दिया गया था।

इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी चहनियां के चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया लेकिन परिवार के लोग जिला चिकित्सालय न लाकर घर लेकर चले गए जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के परिवालों की सूचना पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed