{"_id":"5f4e91c98ebc3e54d33be364","slug":"from-today-onwards-a-candidate-will-sit-on-a-seat-chandauli-news-vns544767391","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक परीक्षा आज से, एक सीट पर बैठेंगा एक परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक परीक्षा आज से, एक सीट पर बैठेंगा एक परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले के सभी महाविद्यालयों की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को महाविद्यालय परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कक्ष निरीक्षक मास्क लगाए रहेंगे वहीं एक सीट पर सिर्फ एक ही परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था होगी। कालेज परिसर में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों को सैनिटाइज किए जाने के साथ उनकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित एलबीएस पीजी कालेज में बुधवार को द्वितीय पाली में परीक्षा होगी। इस दौरान 150 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा के पूर्व मंगलवार को पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुरेंन्द्र मिश्र ने बताया कि परीक्षा के दौरान एक बेंच पर सिर्फ एक ही परीक्षार्थी बैठेगा। इसके पूर्व सैनिटाइज करके ही महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। कक्ष निरीक्षकों फेस मास्क लगाये जाने के निर्देश भी दिए गए है। परिसर में प्रवेश से पूर्व शिक्षक, कर्मचारी व परीक्षार्थी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। वहीं कंदवा संवाददाता के अनुुसार मां मंशादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहनी में मंगलवार को साफ सफाई और सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया। प्रबंधक सुनील सिंह व प्राचार्य डॉ समर बहादुर सिंह ने बताया कि यहां पर कुल 300 परीक्षार्थियों का सेंटर बनाया गया है। सभी शिक्षक कर्मचारियों के लिए फेस शील्ड मंगाया गया है। वे फेसशील्ड लगाकर और ग्लब्स पहन कर ही व्यवस्थाएं संचालित करेंगे। वहीं मुख्य गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। कमालपुर संवाददाता के अनुसार स्वामी शरण पीजी कालेज कमालपुर में बीकाम तृतीय वर्ष की परीक्षा होगी। प्राचार्य डॉ. देवनाथ यादव ने बताया कि परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है।
इसी तरह चहनिया संवाददाता के अनुसार खंडवारी महिला महाविद्यालय में राजनीति शास्त्र के 49 छात्रों की परीक्षा कराई जाएगी। कालेज के प्राचार्य डॉ कफील खान ने बताया कि सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। चकिया संवाददाता के अनुसार स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान महाविद्यालय में बुधवार को बीएससी के नौ छात्र-छात्राओं की परीक्षा होगी। एक टेबल पर एक परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था है। वहीं हेतिमपुर स्थित बाबा जागेश्वर नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे आठ परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं चंदौली स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा का शुरू होंगी। कुल 200 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। पहले दिन लगभग 50 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा प्रभारी डॉ सुकृति मिश्रा ने कहा कि सैनिटाइजेशन व सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। इसके अलावा सकलडीहा संवाददाता के अनुसार सकलडीहा पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कालेज में 455 छात्र-छात्राएं हैं। जिनकी परीक्षा होनी है। इसमें बीए तृतीय वर्ष के पांच परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बाकी की परीक्षा बाद में हैं।