{"_id":"6a0b70e0ef60ec10a108e7e2","slug":"free-coaching-for-competitive-exams-under-abhyuday-yojana-from-july-chandauli-news-c-189-1-svns1010-148685-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग जुलाई से
विज्ञापन
चंदौली। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जनपद में यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, नीट, जेईई और अन्य एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग का संचालन लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नियामताबाद में किया जा रहा है। सत्र 2026-27 के लिए नए बैच की शुरुआत जुलाई माह से होगी।
सूचना विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, योजना के अंतर्गत अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं का पूरा पाठ्यक्रम कराया जाता है। इसके साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर मार्गदर्शन भी दिया जाता है। विद्यार्थियों को स्मार्ट बोर्ड, समृद्ध पुस्तकालय, नियमित टेस्ट, डाउट क्लीयरिंग सत्र और मूल्यांकन की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
यूपीएससी, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, नीट, जेईई एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के इच्छुक छात्र 25 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया मई के प्रथम सप्ताह से शुरू है। छात्र अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जिला समाज कल्याण कार्यालय, गंगा रोड चंदौली तथा लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नियामताबाद में ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी 7459066767 और 9264940408 पर संपर्क कर सकते हैं।