{"_id":"64e7a1056ab1f7650b064be5","slug":"fraud-by-stealing-the-data-of-consumers-from-the-finance-company-revealed-chandauli-news-c-189-1-svns1010-1644-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: फाइनेंस कंपनी से उपभोक्ताओं का डाटा चुराकर की ठगी, खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: फाइनेंस कंपनी से उपभोक्ताओं का डाटा चुराकर की ठगी, खुलासा
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से फाइनेंस कंपनी से उपभोक्ताओं का डाटा चुराकर लोन के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने बुधवार की रात चार अंतरजनपदीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ठगी कर खरीदे गए दो मोबाइल फोन और 55 हजार रुपये नकद बरामद किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मामले का खुलासा किया। एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि डाटा चोरी कर ठगी करने की शिकायत मिल रही थी। इसके आधार पर साइबर सेल और मुगलसराय कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। इसी बीच बुधवार की रात लगभग डेढ़ बजे पीडीडीयू नगर के वीआईपी गेट पर चार संदिग्ध व्यक्ति दिखे। इन्हें पकड़ कर जांच पड़ताल की गई। पूछताछ में चारों ने अपना नाम क्रमश: जितेन्द्र चौहान निवासी ग्राम मलोखर, आकाश पांडेय निवासी सेमरा कटेसर, शाहिद निवासी दुलहीपुर और गुलशन पटेल निवासी चंधासी वार्ड नं. चार गिधौली मुगलसराय बताया। पूछताछ में जितेंद्र चौहान ने बताया कि वह पहले होम क्रेडिट कार्ड फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। वह पीडीडीयू नगर के एक मोबाइल की दुकान पर लोगों को मोबाइल फाइनेंस करते थे। वह होम क्रेडिट फाइनेंस कंपनी में एरिया मैनेजर आकाश पांडेय से मिलकर शनि मोबाइल सेंटर चकिया से पूर्व उपभोक्ता जिसने कंपनी से लोन लेकर उसका भुगतान कर चुका था। उसका होम क्रेडिट फाइनेंस का आईडी पासवर्ड प्राप्त किया। उसी आईडी पासवर्ड के माध्यम से पूर्व में किए गए फाइनेंस का डाटा प्राप्त किया। इसके आधार पर मंजीत कुमार गौड़ के पूर्व उज्जवल कार्ड का डाटा निकालकर अपने मित्र मोहम्मद शाहिद से फर्जी सिम कार्ड प्राप्त किया और मंजीत कुमार गौड़ के उज्जवल कार्ड डाटा के आधार पर नया लोन स्वीकृत कराकर दो मोबाइल फोन खरीदा। इसके बाद दोनों मोबाइल को आर्थिक लाभ के लिए अन्य लोगों को बेच दिया। ऐसे ही लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा निवासी ग्राम मझगाई सहरताल थाना नौगढ़ के आईडी पासवर्ड के माध्यम से एक एंड्रायड मोबाइल खरीद कर उसे बेच दिया। बताया कि मैने अपने सहयोगी गुलशन पटेल ग्राम चंधासी जिसकी पड़ाव में द मोबाइल ट्रेड की दुकान है। जो होम क्रेडिट फाइनेंस कंपनी का काम करता है। उसके साथ मिलकर भी होम क्रेडिट फाइनेंस कंपनी द्वारा अन्य मोबाइल की फर्जी व गलत आईएमईआई अंकित करके भी अन्य लोगों का लोन पास करा लिए थे, जिसका पैसा गुलशन पटेल के खाते में आता था। वह अपना हिस्सा लेकर हम लोगों का हिस्सा वापस कर देता था। एसपी ने बताया कि इनकी निशानदेही पर मोबाइल फोन और 55 हजार 550 रुपये भी बरामद किया।