फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four villages surrounded by water, electricity, water system stalled

पानी से घिरे चार गांव, बिजली, पानी की व्यवस्था ठप

Thu, 26 Aug 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four villages surrounded by water, electricity, water system stalled
पीडीडीयू नगर। नौगढ़ ब्लॉक के चार गांव होरिला, धोबहीं, सेमर, साधोपुर बंधी के पानी से घिरे हुए हैं। ऐसे में इन गांवों में बिजली, पानी के साथ स्वास्थ्य सेवाएं बंद हो गई हैं। स्थिति यह है कि गांव के लोगों को जरूरी कार्य से बाहर जाना है तो नाव या ट्यूब ही सहारा है। गांव की छात्राएं पानी की वजह से स्कूल नहीं जा पा रही हैं। दस दिन पूर्व बारिश के चलते करैलवा बंधी का तटबंध टूट गया था। इससे एक दर्जन गांव पानी से घिर गए थे। सात गांवों का पानी सड़क काटकर निकाल दिया गया लेकिन चार गांवों में चारों ओर पानी लगा है। घरों में पानी न पहुंचे इसके लिए ग्रामीणों ने अपने दरवाजे पर डांड मेड़ बांध दी है। घर से बाहर निकलते ही सिर तक पानी लगा है। पानी लगने के कारण इन गांवों में संक्रामक रोग भी पांव पसार रहा है।खान-पान का सामान लेने के लिए उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए या तो नाव का सहारा लेना पड़ रहा या ट्रकों की दो ट्यूब आपस में बांधकर उस पर लकड़ी का पटरा रखकर सड़कों पर आ रहे और घरेलू सामान खरीदकर ले जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी नाव आदि से गांवों में पहुंची, जरूरी दवाएं बांटकर लौट आई लेकिन मौजूदा समय में स्थिति बेहद विकट हो गई है। अभी तक गांव से जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं हो सका है। गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में आधा दर्जन लोगों के कच्चे घर गिर चुके हैं। सूचना के बाद भी तहसील प्रशासन वहां नहीं पहुंच सका। ऐसी स्थिति में ग्रामीण नारकीय जीवन जी रहे हैं। एसडीएम डाक्टर अतुल गुप्ता ने कहा कि गांव में लगे पानी को निकालने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। कुछ सड़कें काटी गई हैं ताकि पानी ढलान की ओर चला जाए। स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने को स्थानीय सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed