{"_id":"6647deffad7459c9c302ad44","slug":"four-teenagers-being-taken-to-work-are-freed-chandauli-news-c-189-1-svns1010-114870-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: काम कराने ले जाए जा रहे चार किशोर मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: काम कराने ले जाए जा रहे चार किशोर मुक्त
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर (चंदाैली)। रेलवे सुरक्षा बल पीडीडीयू पोस्ट के जवानों ने चार नाबालिगों को मुक्त कराया। इसमें बचपन बचाओ आंदोलन संगठन ने भी सहयोग किया। नाबालिगों को चुड़ी बनाने के कारखाने में काम कराने के लिए ट्रेन से अजमेर ले जाया जा रहा था। इस मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है।
आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि आरपीएफ के एसआई अमरजीत दास, मुकेश कुमार, आरक्षी सुशील कुमार के साथ बचपन बचाओ आंदोलन टीम की कोऑर्डिनेटर चंदा गुप्ता ट्रेनों में ऑपरेशन आहट तहत गश्त कर रही थीं। इसी बीच सुबह सवा नौ बजे प्लेटफार्म संख्या सात पर आई अप सियालदह अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन में जांच की गई तो चार किशोर दिखे। संदेह होने पर उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग अजमेर चूड़ी बनाने का काम करने के लिए जा रहे हैं। इस पर चारो के साथ उन्हें ले जा रहे मो. इम्तियाज निवासी केसू धरमपुर, थाना चंदौती, गया बिहार को भी उतारा गया। इम्तियाज ने बताया कि अजमेर के शास्त्री नगर में बच्चों को चूड़ी बनवाने का काम करवाने लेकर जा रहा है। वहां इन्हें 12 घंटे काम के बदले चार से पांच हजार रुपये महीने दिया जाएगा। इन्हें ले जाने के लिए उसे प्रति किशोर पांच हजार रुपये मिलेंगे। आरोपी के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। किशोरों को रेलवे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया।
-- -
मिर्जापुर के ध्यानार्थ
चुनार में ट्रेन में सूटकेस में सिरकटी लाश मिलने की जांच पटना तक
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर (चंदाैली)। प्रयागराज मंडल के चुनार स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस के जनरल कोच में सूटकेस में महिला की सिरकटी लाश मिलने की जांच पीडीडीयू जंक्शन पर भी पहुंची है। शव और हत्यारे की पहचान के लिए राजेंद्र नगर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पीडीडीयू जीआरपी और आरपीएफ ने भी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पता लगाने की कोशिश की कि कहीं सूटकेस यहां तो ट्रेन पर नहीं चढ़ाया गया था।
विज्ञापन
राजेंद्रनगर लोकमान्य तिलक जनता एक्सप्रेस राजेंद्रनगर से रात 11 बजे के करीब चलती है। ट्रेन 11 स्टेशनों को पार कर पीडीडीयू जंक्शन पर भोर में पहुंचती है। बीच में सदिसोपुर, बिहटा, बिहिया, रघुनाथपुर, गहमर, जमानिया और कैलहट आदि स्टेशनों पर रुकती है। यहां भीड़ आमतौर पर कम रहती है। पटना से पीडीडीयू जंक्शन के बीच ट्रेन आधी रात के वक्त गुजरती है। इसी वजह से युवती की हत्या कर शव को सूटकेस में भर कर आसानी से उसे ट्रेन में चढ़ा दिया गया। पटना से मुंबई जा रही जनता एक्सप्रेस के सबसे पिछले जनरल कोच के शौचालय के समीप सूटकेस में महिला का सिरकटा शव मिला। इसकी जानकारी होते ही पीडीडीयू से लेकर पटना तक के स्टेशनों का सीसीटीवी कैमरा की जांच शुरू कर दी गई। पटना से चुनार तक 14 स्टेशन है, लेकिन किसी भी स्टेशन से सुराग नहीं मिला।