फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four teenage girls two teenage boys rescued while on way to work at an ice cream factory in chandauli

UP: आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने जा रहे चार किशोरी और दो किशोर बरामद, एक ट्रैफिकर धराया; जानें मामला

Wed, 14 Jan 2026 10:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 10:23 PM IST
सार

Chandauli News: नाबालिग लोगों को गुजरात की एक कंपनी में काम करवाने ले जा रहे ट्रैफिकर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। किशोर और किशोरियों को पूछताछ के बाद उनके परिजनों को साैंप दिया गया।

विज्ञापन
Four teenage girls two teenage boys rescued while on way to work at an ice cream factory in chandauli
फैक्ट्री में काम करने जा रहे चार किशोरी और दो किशोर बरामद। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: आरपीएफ, सीआईबी, बचपन बचाओ आंदोलन और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने बीती शाम काम करने जा रहे छह नाबालिगों को बरामद किया। इस दौरान एक ट्रेफिकर को पकड़ा गया। बरामद नाबालिगों को उनके घर पहुंचाने के लिए चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया है।

विज्ञापन


आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि सूचना मिली कि नाबालिगों को काम कराने के लिए गुजरात ले जाया जा रहा है। इस सूचना के बाद बचपन बचाओ आंदोलन की सहायक परियोजना अधिकारी चंदा गुप्ता, चाइल्ड हेल्प डेस्क एवं सीआईबी टीम ने ऑपरेशन आहट के तहत स्टेशन पर गस्त शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इस दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3/4 पर चार किशोरी और दो किशोर सहमे दिखाई दिए। उनके साथ एक युवक भी दिखा। मामला संदिग्ध होने पर सभी 06 नाबालिगों और इनको ले जा रहे व्यक्ति से बातचीत की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पूछताछ में पता चला कि लातेहार झारखंड निवासी कृष्णा कुमार चौधरी किशोरी और किशोरियों को लेकर गुजरात के राजकोट जा रहा है। बरामद 3 किशोरी पांकी थाना जिला पलामू, झारखंड की रहने वाली हैं जबकि एक किशोरी लातेहार जिले के रहने वाली है। वहीं दो किशोर क्रमशः लातेहार और पांकी थाना के रहने वाले हैं। 

बताया गया कि इनको ले जाने वाला व्यक्ति राजकोट,गुजरात में आइसक्रीम कंपनी में काम कराने के लिए ले जा रहा है। यहां 12 घंटे काम के बदले 13000 रुपए देने की बात बताई गई है। 

पूछताछ में कृष्णा कुमार ने बताया कि इन सभी 06 नाबालिग बच्चों को अपने खर्च पर टिकट कराकर, खिला पिलाकर एवं इनके मां बाप को प्रति बच्चा एक से डेढ़ हजार रुपये देकर इनको राजकोट बाल मजदूरी करवाने ले जा रहा है। निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि पकड़े गए ट्रैफिकर को मुग़लसराय कोतवाली के सुपुर्द किया गया है। वहीं नाबालिगों के परिवार वालों को सूचित करने के बाद उन्हें घर पहुंचाने के लिए चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed