फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four suspects sent to the district hospital for investigation

चार संदिग्धों को जांच के लिए भेजा जिला अस्पताल

Thu, 11 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four suspects sent to the district hospital for investigation
सकलडीहा। स्थानीय सीएचसी पर बृहस्पतिवार को गैर प्रांतों से ट्रेनों व अन्य वाहनों से पहुंचे 55 प्रवासी कामगारों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जांच में चार मजदूरों को कोरोना संदिग्ध पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें कोविड-19 की जांच के लिए जिला अपस्ताल भेज दिया। इसके अलावा जांच टीम के सदस्यों ने क्वारंटीन सेंटरों में रह चुके 34 प्रवासी कामगारों की दूसरी बार जांच की।
विज्ञापन

कोविड-19 की जांच को लेकर स्वास्थ्य महकमा सचेत है। गैर प्रांतों से आने वाले प्रवासी मजदूरों का अपने गांव पहुंचने का सिलसिला जारी है। इन मजदूरों की लगातार जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को 55 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। इसके अलावा क्वारंटीन सेंटरों में 14 दिनों तक रह चुके प्रवासी मजदूरों की भी जांच की गई। जांच के दौरान चार संदिग्ध युवकों को कोविड-19 की जांच के लिए जिला अपस्ताल भेजा गया। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र दास ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार सर्तकता के साथ प्रवासी मजदूरों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed