{"_id":"58cc3ec54f1c1b2e5a32ae9a","slug":"four-shops-and-a-house-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दूकानों और एक घर में चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दूकानों और एक घर में चोरी
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Mar 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा हुआ सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग अलग स्थानों पर चोरों ने गुरुवार की रात चार दुकानों और एक घर का ताला चटका कर पचास हजार रुपये नकदी सहित अन्य सामान चुरा लिए। चोरों ने धीना में जहां चार दुकानों का ताला चटकाया, वहीं पड़ाव क्षेत्र के रतनपुर गांव में देहरादून स्कूल के सामने विश्वनाथ वर्मा के आवास का ताला तोड़ कर छह हजार रुपये नकदी चुरा लिए।
धीना कस्बे में गुरुवार की रात चोरों ने चार दुकानों का ताला तोड़कर लगभग पचास हजार रुपये नकद, दो साइकल सहित कीमती सामान चुरा लिए। चोरों ने सबसे पहले धीना बाजार तिराहे पर स्थित नरायन गोड़ की परचून एवं मीठा की दुकान का ताला तोड़ कर 500 रुपये नकद एवं बिस्कुट नमकीन टूथपेस्ट साबुन तेल आदि लगभग 5000 रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। इसके बाद चोरों ने गांधी कटरे में रखी दो साइकल ले भागे, वहीं तीसरी घटना सुरेश सोनकर के यहां हुई। ठंड़ा एवं पान की दूकान का ताला तोड़ कर 35000 रुपये नकदी और 10000 रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया।
चोरों ने इसके बाद श्याम सुंदर गोंड़ के पान की दूकान से 9500 रुपये नकद एवं 3500 रुपये का सामान चोर ले गए। शुक्रवार की सुबह सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं चोरी की बढ़ती घटनाओं से इलाके में नाराजगी है। एक सप्ताह पहले भी चोरों ने पांच दूकानों का ताला चटकाया था।
विज्ञापन
इसी तरह पड़ाव के रतनपुर गांव में विश्वनाथ मौर्य के घर के पीछे से छत पर चढ़ कर घर में घुस गए और चोरों ने छह हजार रुपये नकदी लेकर चलते बने। चोरों ने समीप के ही नैन चौबे के घर का भी ताला तोड़ा लेकिन चोरी नहीं हुई।