{"_id":"6483231dfa6bc4efed048b74","slug":"four-private-hospitals-sealed-in-chandauli-health-department-team-raids-finds-huge-irregularities-fir-on-on-2023-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में चार निजी अस्पताल सील: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा, मिली भारी अनियमितता, एक पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में चार निजी अस्पताल सील: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा, मिली भारी अनियमितता, एक पर एफआईआर
Fri, 09 Jun 2023 06:33 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 09 Jun 2023 06:33 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने चंदौली में सख्त कदम उठाया। शुक्रवार को दिन भर की गई छापेमारी के बाद बिना पंजीकरण संचालित जिले के चार निजी अस्पताल को सील कर दिया गया। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना हाईवे चौराहा से गोधना मोड़ तक छापेमारी हुई।
विज्ञापन
निजी अस्पताल को किया गया सील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसडीएम पीडीडीयू नगर तहसील अविनाश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना हाईवे चौराहा से गोधना मोड़ तक संचालित निजी अस्पतालों की जांच की। अनियमितता मिलने पर चार अस्पतालों को सील किया गया। वहीं एक अस्पताल पर एफआईआर दर्ज की गई। कार्रवाई से जिले के निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप है।
विज्ञापन
एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि जांच टीम सबसे पहले गोधना हाईवे चौराहा के समीप चरक हॉस्पिटल पहुंची। अस्पताल संचालक से पंजीकरण से संबंधित कागजात नहीं दिखा सका। वही हिमांशु हॉस्पिटल, रामा फ्रैक्चर हॉस्पिटल और धन्वंतरि हॉस्पिटल में भारी अनियमितता मिली। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चारों अस्पतालों को सील कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ओम साईंबाबा हॉस्पिटल पहुंची। अस्पताल संचालक बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया। जब हॉस्पिटल को खुलवाकर जांच की गई तो उसमें मरीज भर्ती पाए गए। कोई भी स्टाफ नहीं मिला। एसडीएम ने अस्पताल संचालक पर एफआईआर दर्ज कराने को कहा। देर शाम अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: रेल यात्री के पिट्ठू बैग में मिला इतना कैश कि पुलिस की आंखें फटी रह गईं, बनारस से जा रहा था कोलकता
वहीं कई अस्पताल संचालक अस्पताल का ताला बंद कर फरार हो गए। जांच टीम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह, एमओआईसी डॉ. कुमार विमल आदि शामिल रहे।