फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four policemen of dial 112 PRV who made illegal recovery from trucks suspended in Chandauli Former IPS Amitabh thakur tweet viral video

सख्त कार्रवाई: ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले पीआरवी के चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट किया था वीडियो

Fri, 14 May 2021 06:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 May 2021 06:46 PM IST
सार

ट्रकों से अवैध वसूली के चक्कर में डायल 112 पीआरवी वाहन चालक सहित चार पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिर गई। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने वीडियो ट्वीट किया जिसके बाद चंदौली एसपी ने सख्त एक्शन लिया है।

विज्ञापन
Four policemen of dial 112 PRV who made illegal recovery from trucks suspended in Chandauli Former IPS Amitabh thakur tweet viral video
ट्रक चालक से लेन-देन का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डायल 112 पीआरवी वाहन चालक और ट्रक चालक से लेन-देने का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को चंदौली के एसपी अमित कुमार ने पीआरवी के चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार की सुबह पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने वीडियो ट्वीट किया था जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई।

विज्ञापन


लेनदेन का ये वीडियो चंदौली जिले के कई व्हाट्सएप ग्रुपों और फेसबुक पर बृहस्पतिवार को जबरदस्त वायरल हुआ। उसमें पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) में एक ट्रक चालक से कुछ लेते और फिर उसे कुछ देते हुए पीआरवी वाहन चालक दिख रहा है। सोशल मीडिया पर इसे पुलिस द्वारा वसूली कहा गया।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को सीओ सदर रामवीर सिंह ने अमर उजाला से कहा था कि वीडियो की जांच की जाएगी। वैसे पता नहीं चल पा रहा है कि कब का वीडियो है। वहीं शुक्रवार को इस वीडियो को पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर दिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी चंदौली की ओर से विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि वायरल वीडियो मामले में पीआरवी के चार पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित होने वालों में हेड कांस्टेबल रामजनम यादव, कांस्टेबल और चालक अजय सिंह, कांस्टेबल माधुरी और किरन सरोज हैं। एसपी अमित कुमार ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed