{"_id":"6ab03f346da8e6b556033348","slug":"four-players-selected-for-the-divisional-level-competition-chandauli-news-c-189-1-svns1011-154895-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चार खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चार खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
सकलडीहा। मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज परिसर में पिछले शनिवार को आयोजित जनपद स्तरीय माध्यमिक अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की दो बालिकाओं और दो बालकों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिभाग कर रही विद्यालय की टीम में बालिका वर्ग से प्रतिज्ञा और खुशी तथा बालक वर्ग से अक्षित और अभय का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार की टीम ने नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा की छात्राओं को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालक वर्ग में टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया।
चार खिलाड़ियों के मंडल स्तर के लिए चयनित होने पर विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने खुशी जताई। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों ने मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की कामना की।