{"_id":"58fa5f1a4f1c1bbf068b46e5","slug":"four-pistol-with-detained-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पिस्टल के साथ असलहा तस्कर बंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पिस्टल के साथ असलहा तस्कर बंदी
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
Updated Sat, 22 Apr 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
तस्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हावड़ा से कालका जा रही कालका मेल के एक कोच में डेहरी आनसोन व सासाराम के बीच एक असलहा तस्कर अक्षय भारद्वाज को आरपीएफ के जवानों ने पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 9 एमएम की चार पिस्टल और आठ खाली मैगजीन मिले। ट्रेन के मुगलसराय पहुंचते ही आरपीएफ ने तस्कर को जीआरपी मुगलसराय को सौंप दिया। आरोपी के पास जनरल कोच का बर्दवान जंक्शन से टुंडला का टिकट था। वह फिरोजाबाद जिले का निवासी है। कालका मेल सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर मुगलसराय पहुंची थी।
कालका मेल शुक्रवार की भोर में तीन बजे गया से मुगलसराय के लिए रवाना हुई।
इस बीच एस्काट पार्टी कोच में छानबीन कर रही थी। लगभग साढ़े चार बजे डेहरी आन सोन और सासाराम स्टेशनों के बीच कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह ने एस-5 कोच के फर्श पर एक युवक को सोते हुए देखा। शक होने पर उन्होंने इंचार्ज हेड कांस्टेबल बीके पांडेय को बुलाया। तब युवक की तलाशी ली गई तो उसके दोनों पैरों में चार पिस्टल प्लास्टिक के बैंडेज से बंधे मिले। अक्षय ने बताया कि उसने इसे मुंगेर के एक सरदार से 15000 रुपये प्रति पिस्टल के हिसाब से 60000 रुपये में खरीदा था। उधर सीनियर कमांडेंट रमेशचंद्र ने बताया कि आरपीएफ के जवानों ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया है।
टीम में सचिन कुमार, श्री भगवान, बबुलेश कुमार, राहुल सोनकर शामिल रहे।