फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four people including teenager died due to snake bite

Chandauli News: सांप के डसने से किशोर समेत चार लोगों की मौत

Fri, 04 Oct 2024 03:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Four people including teenager died due to snake bite
पीडीडीयू नगर। जिले के अलग-अलग गांवों में सांप के डसने से चार लोगों की मौत हो गई। धानापुर क्षेत्र में किशोर और बच्ची की सर्पदंश से जान गई। वहीं, सकलडीहा थाना क्षेत्र में खेत में घास काटते समय महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में रात में सोते समय सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

धानापुर क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ (मड़ईपर) गांव निवासी मनोज यादव का पुत्र आयुष यादव (14) बुधवार की रात खाना लेने के लिए किचन में गया, जहां सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे लेकर डेढावल स्थित निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह बुद्धपुर (नौघरा) गांव में परमहंस यादव की नौ साल की बेटी राधा को सांप ने डस लिया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, सकलडीहा थाना क्षेत्र के खोर गांव निवासी विश्वकर्मा राय की पत्नी शशिकला (42) बृहस्पतिवार को खेत में घास काट रही थी। इसी बीच सांप के डसने से वह बेहोश हो गई। परिजन उसे वाराणसी ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सकलडीहा थाना क्षेत्र के नोनार गांव में बुधवार की रात सोते समय एक महिला को सर्पदंश से जान चली गई। सोनभद्र के अनपरा निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी ज्योति मौर्या (35) अपने 10 साल के बेटे अंश के साथ सकलडीहा क्षेत्र के नोनार गांव में अपने फूफा धर्मेंद्र मौर्या के घर आई थी। रात में वह अपने बेटे के साथ कमरे में सो रही थी। इसी बीच सांप ने उसके हाथ में डस लिया। परिवार के लोग उसे झाड़ फूंक कराने ले गए, जहां ज्योति की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed