फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four people including auto driver injured after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आकर ऑटो चालक समेत चार लोग घायल

Mon, 26 Oct 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four people including auto driver injured after being hit by truck
चहनिया। बलुुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसवल गांव के समीप सोमवार की शाम बलुआ पुल पर चढ़ते एक ओवर लोड ट्र्रक की अचानक से ब्रेक फेल हो गई। इससे ट्रक पीछे की ओर आने लगा। इस दौरान ट्रक के पीछे मौजूद एक ऑटो उसकी चपेट में आ गया। जिससे ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना के बाद लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां चालक श्यामा पांडेय (35) व आनस अहमद (15) की हालत गंभीर होने के बाद दोनों वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला गांव निवासी मकसूर अहमद के परिवार के लोग वाराणसी के भुल्लनपुर से सोमवार की शाम घर को लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो सरसवल गांव के समीप बलुआ पुल पर चढ़ रहा था कि तभी उसके आगे चल रहे ओवरलोड ट्रक की ब्रेक फेल हो गई। इससे ट्रक पीछे की ओर आने लगा। जब ऑटो चालक कुछ समझ पाता तब तक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में सवार आनस अहमद (15), रानी (28), हैरी (12) व ऑटो चालक श्यामा पांडेय (35) घायल हो गए। घटना के बाद आनन फानन में लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भती कराया। जहां श्यामा पांडेय व आनस की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed