फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four people including a woman injured as kutcha house collapses

Chandauli News: कच्चा मकान गिरने से महिला समेत चार जख्मी

Fri, 18 Jul 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four people including a woman injured as kutcha house collapses
नियामताबाद। गौरी गांव में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील परिसर के ठीक बगल में बुधवार की देर रात कच्चा मकान गिर जाने से एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल राजकुमार सिंह भी पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन

गौरी गांव के रामू बिंद का कच्चा मकान पीडीडीयू नगर तहसील गेट के बगल में है। बुधवार की रात हुई बारिश के चलते मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। वहीं उससे सटे खीचड़ बिंद की पक्की दीवार और करकटनुमा घर गिर गया। इससे उसमें सो रहे उनके बेटे भगवान दास (30), उनकी बहू चंद्रकला (26), पौत्री करिअई (4) और परी (दो) घायल हो गए। घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के उपरांत खीचड़ के बेटे और दोनों पौत्रियां घर आ गए। वहीं बहु चंद्रकला की हालत गंभीर होने पर उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआवजा कर नुकसान का आंकलन किया। इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि मकान गिरने से जख्मी लाेगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed