फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four people died from the cold

ठंड से चार लोगों की मौत

Wed, 14 Dec 2016 12:46 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 14 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Four people died from the cold
ें हेडलाइट जलाकर चलते वाहन ।
ठंड की वजह से बीते 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई। इस तरह जिले में अब तक ठंड से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। ठंड  से गलन बढ़ने से लोग परेशान रहे।  चहनियां संवाददाता के अनुसार हुसेपुर जयरामपुर गांव  में मुन्नी देवी (45) पत्नी बच्चे लाल सोमवार की देर शाम पशुओं को चारा देने के बाद  घर के बाहर पशुओं का बांधने गई थी। तभी उसे चक्कर आने लगा और पेट दर्द की  शिकायत हुई। परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल में ले गए। यहां उसकी मौत हो  गई। टांडाकला संवाददाता के अनुसार मारुफपुर निवासी  रामलच्छन यादव (55) रात में गेहूं के खेत की सिंचाई करने गया था। रात नौ बजे  उसके पेट दर्द की शिकायत हुई। परिवार वालों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती  कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के अमांव गांव में सुगना (63)  की ठंड लगने से मौत हो गई। परिवार वालों के अनुसार वह रात में खाना खाकर सोई थी। सुबह जब परिवार के लोग उसे उठाने गए तो मृत पाया। कंदवा क्षेत्र के चारी गांव निवासी मनोज यादव (30) सोमवार की शाम खेत में काम कर रहा था। परिवारवालों के अनुसार ठंड लगते ही उसे उल्टी दस्त शुरू हो गई। किसी तरह घर पहुंचा तो परिवार के लोग उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। इलाज के पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि नौगढ़ के  बजरडीहा में बीते नौ दिसंबर को राजेन्द्र यादव (60) की मौत हुई। नौ दिसंबर को ही धीना थाना के गौसपुर में चंदन यादव (24) की मौत हुई थी।
विज्ञापन

10 दिसंबर को नौगढ़ के बजरडीहा निवासिनी  चिरौंजी देवी (59) की मौत हो गई। चिरौंजी देवी (59) के पति राजेंद्र (60) की एक दिन पूर्व ठंड से ही मौत हुई थी। दस दिसंबर को ही मुगलसराय   रेलवे स्टेशन परिसर में चालीस वर्षीय अज्ञात व्यक्ति  की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed