पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना से मरने की वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को चार संक्रमितों की मौत हो गई। इस तरह मिजे में मृतकों की संख्या बढ़कर 86 हो गई। आज 328 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 118 संक्रमित स्वस्थ हुए। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है। जिले में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमितों की मौत का सिलसिला भी तेज हो गया है। शनिवार को जिले में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि आज चार संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हुई है। रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में तीन बालिका, आठ बालक, 113 महिला और 204 पुरूष संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमित स्थानीय हैं और लोकल ट्रैवलिंग अथवा अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में सबसे अधिक पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के 102 रहवासी हैं। इसी तरह बरहनी ब्लाक के 14, चहनियां के 54, चकिया ग्रामीण क्षेत्र के 31 और नगरीय क्षेत्र के छह, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र के 35 और नगरीय क्षेत्र के 14, धानापुर ब्लाक के 17, नौगढ़ के एक, नियामताबाद ब्लाक के 23 रहने वाले हैं। सकलडीहा ब्लाक के 14 और शहाबगंज ब्लाक के 17 रहने वाले हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोरोना जॉच के लिए आज कुल 694 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ रविवार को 118 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं और अस्पताल से घर लौटे। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7324 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 1855 है जबकि 5383 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब तक कुल 86 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।