{"_id":"65feb5dedf2dbc8fb807eb92","slug":"four-pairs-and-four-one-way-special-trains-will-operate-on-holi-chandauli-news-c-189-1-svns1010-112212-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: होली पर चार जोड़ी और चार वन वे स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: होली पर चार जोड़ी और चार वन वे स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
विज्ञापन
होली पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों को चला रही है। इसी क्रम में अब चार जोड़ी होली स्पेशल और चार वन वे स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को राहत मिल सकती है।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हैदराबाद-दानापुर होली स्पेशल नागपुर, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, पीडीडीयू के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन 23 मार्च की रात 20ः20 बजे खुलकर सोमवार की सुबह 05ः50 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दानापुर से 26 मार्च की शाम 18ः10 बजे खुलकर बृहस्पतिवार की सुबह 04ः30 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। इसी तरह सीएसएमटी मुंबई-पटना होली स्पेशल मुंबई से 23 मार्च को दिन में 11ः05 बजे खुलकर अगले दिन 13ः50 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी पटना से 24 मार्च की 17ः00 बजे खुलकर मंगलवार को 06ः00 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी। दानापुर-खातीपुरा (जयपुर) होली स्पेशल दानापुर से सात एवं 13 अप्रैल को 21ः45 बजे खुलकर अगले दिन 17ः00 बजे खातीपुरा/जयपुर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी खातीपुरा से आठ और 14 अप्रैल की रात 23ः30 बजे खुलकर अगले दिन 21ः15 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसके साथ ही कोयंंबटूर पटना सुपरफास्ट चलेगी जो पीडीडीयू जंक्शन नहीं आएगी। चार जोड़ी वन वे स्पेशल के तहत सियालदह पटना 23 मार्च को सियालदह से रात 23ः55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10ः00 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह भागलपुर-नई दिल्ली वन वे होली स्पेशल भागलपुर से 23 मार्च की सुबह 08ः55 बजे खुलकर 13ः45 बजे पटना पहुंचेगी और यहां से चलकर अगले दिन सुबह 06ः00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। हावड़ा-दिल्ली वन वे होली स्पेशल हावड़ा से 24 मार्च की सुबह 08ः35 बजे खुलकर 16ः30 बजे पटना पहुंचेगी और यहां से चलकर अगले दिन 09ः00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।