फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four lane road instead of six lane in Dulhipur area

Chandauli News: दुलहीपुर क्षेत्र में सिक्स लेन के बजाए फोर लेन बने रोड

Fri, 13 Jan 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Four lane road instead of six lane in Dulhipur area
पीडीडीयू नगर। पड़ाव से गोधना तक बन रहे सिक्स लेन का विरोध शुरु हो गया है। दुलहीपुर और महाबलपुर के व्यवसायियों ने विरोध का बिगुल फुंका है। बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने चंदौली पहुंच कर डीएम ईशा दुहन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पड़ाव से दुलहीपुर तक रोड फोर लेन करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि जाम की सबसे अधिक समस्या पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में होती है। पड़ाव से दुलहीपुर तक जाम की समस्या नहीं है। बावजूद इसके पड़ाव से दुलहीपुर होते हुए पीडीडीयू नगर तक रोड को सिक्स लेन किया जा रहा है। जबकि नगर में रोड को फोर लेन रखा जा रहा है। कहा कि पड़ाव से दुलहीपुर तक रोड सिक्स लेन किए जाने से सड़क के किनारे के सैकड़ों घर जद में आएंगे और यहां के रहवासी बेघर हो जाएंगे। कहा कि लोगों के हित को देखते हुए सड़क को फोर लेन किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में रतन श्रीवास्तव, डॉ. आरके शर्मा, महेंद्र शर्मा, चितरंजन सोनकर, राहिब जाफरी, जीएम सिद्दकी,कुंदन सोनकर, बुद्ध निगम, अमित शर्मा, श्यामलाल, प्रमोद पासवान, अलाउद्दीन, खलील फारुकी, गोविंद गुप्ता, गोपाल शर्मा, वीरेन्द्र गुप्ता रहे। इसके पूर्व बुधवार की देर शाम दुलहीपुर बाजार में हुई बैठक में सिक्स लेन का विरोध किया गया। चेतावनी दी गई कि यदि सिक्स लेन का विरोध नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में सतीश जिंदल सहित अन्य रहे। अध्यक्षता दुलहीपुर के पूर्व प्रधान जलालुद्दीन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed