फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four days ago a person who came to Chandauli from Gujarat got corona positive

चार दिन पहले गुजरात से चंदौली आया प्रवासी मिला कोरोना पॉजिटिव, संख्या बढ़कर हुई 18

Sat, 23 May 2020 11:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 23 May 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Four days ago a person who came to Chandauli from Gujarat got corona positive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

चंदौली जिले में शनिवार की देर रात एक और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। शहाबगंज ब्लॉक के जेगुरा गांव का एक व्यक्ति चार दिन पहले  गुजरात से चंदौली अपने घर आया था।

विज्ञापन


आने के बाद जिला चिकित्सालय चंदौली में उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। संदिगध पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए सैंपल भेजा था। शनिवार की देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही जिला प्रशासन ने जेगुरा गांव को सील करने के साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार की शाम को ही नौगढ़ ब्लॉक के मझगईं गांव में एक पॉजिटिव मिला था। इस प्रकार एक ही दिन दो मरीज मिलने से प्रशासन ने सतर्कता और बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed