फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four athletes from the district won six medals

Chandauli News: जिले के चार एथलीटों ने छह पदक जीते

Mon, 10 Jun 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Four athletes from the district won six medals
चंदौली। प्रदेश स्तरीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के चार एथलीटों ने छह पदकों पर कब्जा जमाया। इनमें बेटियों ने दोहरी जीत के साथ एक स्वर्ण और तीन रजत पदक झटके। यूपी एथलेटिक्स संघ की ओर से गाजियाबाद में आठ और नौ जून को आयोजित प्रदेश स्तरीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के 11 एथलीटों ने हिस्सा लिया। इनमें पांच महिला और छह पुरुष एथलीट शामिल हुए। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सतीश सिंह ने बताया कि पांच महिला एथलीट में ममता पाल ने पांच हजार मीटर की दौड़ में रजत और दस हजार मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। शोभ्या पटेल 200 और 400 मीटर दौड़ में दो रजत पदक हासिल करने में सफल रही। वहीं, पुरुष वर्ग में मोहम्मद इमरान ने लंबी कूद में स्वर्ण तो दिनेश चौधरी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में शामिल बाकी एथलीट बबीता पूजा ममता राजभर ने प्रतिभा किया। वहीं पुरुष वर्ग के राजू सरोज, कुलदीप कुमार, विष्णु सिंह ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed