फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four arrested for defecating on the side of railway line

रेलवे लाइन के किनारे शौच करने गए चार गिरफ्तार

Sun, 05 Dec 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for defecating on the side of railway line
पड़ाव। खुले में शौच के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल भी आक्रामक मुद्रा में आ गई है। रविवार को व्यासनगर रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने रेलवे लाइन के किनारे शौच कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई कर दी। रेलवे की इस कार्रवाई से आस पास के इलाके के लोगों में खलबली मची है।
विज्ञापन

जिले को पहले ही ओडीएफ अर्थात खुले में शौच मुक्त घोषित किया जा चुका है। बावजूद इसके अभी भी ग्रामीण इलाकों में लोग खुले में शौच के लिए जा रहे हैं। रेलवे भी साफ सफाई के लिए ट्रेनों के शौचालयों में बदलाव कर चुका है। ऐसे में रेलवे के किनारे के गांव के लोगों के रेलवे लाइन के किनारे शौच करने से दिक्कत हो रही है। इसको देखते हुए रविवार की सुबह रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी सोनू सिंह की देख रेख में जांच अभियान चालया गया। इसमें नदिया वीर बाबा के समीप रेलवे लाइन पर शौच करते समय शीतपटेल (34) निवासी धोबिया के पूरा, मुकेश कुमार (18), आकाश (18) निवासी चंदासी और अयोध्या (22 ) निवासी पलामू झारखंड शौच करते समय पकड़ लिया। यहां रेलवे लाइन पर गंदगी फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed