{"_id":"4e593ee4bf835aeb8217888928ab6d6b","slug":"founders-day-celibrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस मनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस मनाया
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
Updated Mon, 29 Dec 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को मुख्यालय स्थित पार्टी
विज्ञापन
कार्यालय पर कांग्रेस कमेटी का 130वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण के पश्चात गोष्ठी आयोजित कर पार्टी की नीतियों व
संगठन की मजबूती पर चर्चा की।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक दल नहीं, बल्कि विचारधारा है जो भारतीय चेतना और सांस्कृतिक चेतना की मूल धरोहर है। गंगा जमुनी तहजीब, ज्ञान-विज्ञान, देश की एकता और विश्व बंधुत्व की कामना ही कांग्रेस की विचारधारा है। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग इसी विचारधारा को तोड़मरोड़ कर उसे अपना बनाकर प्रस्तुत करने का कुचक्र रच रहे हैं, जिसमें वे कभी सफल नहीं हो सकते।
कांग्रेस की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि स्वतंत्रता से लेकर सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सालय आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस ने काफी प्रयास किए हैं।
कहा कि काला धन के मुद्दे पर सत्ता प्राप्त करने वाले आज उस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं हैं। यह दोहरा मापदंड देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। इस अवसर पर रामनिवास तिवारी, धनंजय सिंह, डा. समरबहादुर सिंह, रामानंद यादव, रजनीकांत, प्रदीप, ईश्वरीशरण भारती आदि उपस्थित रहे।