फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Forty thousand stealing donation boxes

दान पेटियों से चालीस हजार रुपये चोरी

Tue, 31 Jan 2017 01:06 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 31 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Forty thousand stealing donation boxes
टूटी दानपेटी
कूड़ा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के गल्लामंडी स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार की रात चैनल गेट का ताला तोड़ कर वहां दो दान पेटिकाओं में रखे चालीस हजार रुपये चोरों ने उड़ा दिये। इसकी जानकारी सोमवार की सुबह पुजारी को हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और पुजारी से मिली तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। उधर चोरी की घटना से लोगों में काफी रोष है रविवार की रात मंदिर का पुजारी  चैनल गेट में ताला बंद अपने घर चला गया। इसके बाद सोमवार की सुबह पुजारी गोरख तिवारी पूजा पाठ के लिए मंदिर पहुंचे तो चैनल गेट का ताला टूटा दिखा। साथ ही दो दान पेटिकाएं टूटी हुई थीं और उसमें चालीस हजार रुपये भी गायब मिले। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों की दी। देखते ही देखते वहां क्षेत्रीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। बाद में मौके पर पहुंचे कूड़ा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी ने घटना स्थल का मुआयना किया। मंदिर के व्यवस्थापक वीरेंद्र जायसवाल ने बताया कि कोतवाली में घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है। कोतवाल अजीत मिश्र ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed