फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Forty thousand blown in the name of depositing rupees

रुपये जमा करने के नाम पर उड़ाए चालीस हजार

Mon, 30 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Forty thousand blown in the name of depositing rupees
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परमार कटरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया में सोमवार को खाते में रुपये जमा करने गए एक युवक का उचक्के ने चालीस हजार रुपये उड़ा दिया। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और बैंक अधिकारी सीसी कैमरे की मदद से उचक्के की पहचान करने में लगे रहे।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जायसवाल स्कूल रोड निवासी विनय वर्मा नगीने का कार्य करते है। व्यापार के सिलसिले में विनय बाहर गये हुए है। बाहर रुपयो की जरूरत होने पर उन्होंने अपनी पत्नी पूनम से खाते में रुपये डालने के लिए कहा था। पति के कहने पर सोमवार को पूनम ने अपने बेटे अंकित वर्मा को चालीस हजार रुपये दिय और उसे बैंक ऑफ इंडिया के खाते में डालने के कहा। घर से रुपये लेकर अंकित अपने दोस्त के साथ बैंक पहुंचा। जहां व मशीन की मदद से रुपये डालने लगा कि तभी एक युवक वहां आया और उसने बताया कि मशीन खराब है इसलिए स्लिप के माध्यम से काउंटर पर जाकर रुपये जमा कर दे। अंकित ने बताया कि उस युवक ने उसे स्लिप दी। इस बीच वह उससे बात करने लगा। अंकित ने बताया कि काउंटर पर भीड़ थी। इस दौरान उस युवक ने अंकित को झांसे में लेने के लिए बताया कि कैश काउंटर में रुपये जमा कर रही युवती उसकी बहन है और वह अंदर से जाकर रुपये जमा कर सकता है। इस बीच अंकित उसकी बातों में आ गया और उसने उसे स्लिप समेत चालीस हजार रुपये दे दिये। अंकित के अनुसार युवक काउंटर के पीछे तक गया और लौट आया। इसके बाद वह बाहर से कांउटर पर पहुंचा और रुपये जमा करने लगा। तभी वह वापस आया और बोला कि सर्वर डाउन है थोड़ी देर में उसके रुपये जमा हो जाएंगे। इस बीच आरोपी युवक अंकित से निगाह बचाकर बैंक से निकल गया। कुछ देर जब उचक्का नहीं लौटा तो उसके होश उड़ गये। इसके बाद उसने इसकी सूचना अपनी मां को दी। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। इस संबंध में बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed