फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former warden serious allegations against doctor of nursing college in chandauli case registered

'मेरा हाथ पकड़कर... :' पूर्व वॉर्डेन ने नर्सिंग कॉलेज के डॉक्टर पर लगाया गंभीर का आरोप, केस दर्ज; जानें मामला

Sat, 07 Sep 2024 08:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 08:06 PM IST
सार

Chandauli News: पीड़िता का बयान सुनने के बाद एडीजी ने चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस को जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजने का निर्देश भी दिया है।

विज्ञापन
Former warden serious allegations against doctor of nursing college in chandauli case registered
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच कर होगी कार्रवाई। - फोटो : iStock

विस्तार

चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के पास स्थित यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज के प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह के खिलाफ शनिवार को महिला की लज्जा भंग, गहने छीनने और धमकी देने सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला कालेज में बतौर वार्डन और रिसेप्सनिष्ट के रूप में कार्य कर चुकी है।

विज्ञापन


महिला की गुहार के बाद एडीजी पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हैं। वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया हैं।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे के अनुसार, अलीनगर थानाक्षेत्र के आलू मिल तिराहा निवासी महिला 2015 से झांसी गांव के समीप कॉलेज के रिसेप्सनिस्ट के रूप में कार्य करती थी। पूरे दिन कार्य करने के बाद रितू कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है आरोप
महिला ने आरोप लगाया हैं कि कुछ दिन बाद प्रबंधक उसके साथ ओछी हरकत करना शुरू कर दिया। उसका कई बार हाथ तक पकड़ लिया। इसी बीच, चिकित्सक ने उसे लखनऊ घुमाने और मालामाल करने का भी ऑफर दिया, लेकिन महिला ने उसके करतूत को समझते हुए मौका देख कॉलेज छोड़कर चली गई। 


इसी बीच, चिकित्सक ने फोन करके महिला को बर्बाद करने की भी धमकी दी। इसी मामले का सज्ञान लेकर एडीजी पीयूष मोर्डिया ने चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed