फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former MP talks to DM, SE to run swivel pump canal

कुंडा पंप कैनाल चलाने के लिए पूर्व सांसद ने डीएम, एसई से की वार्ता

Tue, 03 Aug 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Former MP talks to DM, SE to run swivel pump canal
कुंडा पंप कैनाल न चलने से नाराज पूर्व सांसद रामकिशुन ने सोमवार को पंप कैनाल पर पहुंचे। यहां किसानों से वार्ता के बाद डीएम संजीव कुमार के साथ ही बिजली विभाग, लघु डाल सिंचाई के अधीक्षण अभियंता से बात की। बाद में प्रमुख सचिव से बात कर चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कुंडा पंप कैनाल को चालू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। अमर उजाला ने दो अगस्त के अंक में ‘फीडर का केबल जलने से पंप कैनाल बंद, रोपाई प्रभावित’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद पूर्व सांसद फीडर पर पहुंच कर वहां का जायजा लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुंडा पंप कैनाल से कुंडाकला, कुंडा खुर्द, मलोखर, शकुराबाद, मवई, नई बस्ती, भिसौड़ी सहित एक दर्जन गांवों के खेतों की सिंचाई होती है। कुंडा पंप कैनाल के लिए स्वतंत्र फीडर स्थापित है। यहां भूमिगत केबल से बिजली आपूर्ति होती है। आठ माह पहले स्थानीय चांदनी मार्केट के समीप केबल ब्लास्ट कर गया था। तब से पंप कैनाल बंद है। एक सप्ताह पहले केबल बदलने के लिए खुदाई की गई लेकिन बारिश और जल भराव की वजह से मरम्मत नहीं हो सकी। किसानों की समस्या को देखते हुए पूर्व सांसद रामकिशुन यादव सोमवार को किसानों के साथ कुंडा पंप कैनाल पहुंचे। यहां किसानों ने बताया कि पंप कैनाल न चलने से लगभग एक हजार एकड़ खेतों की सिंचाई बाधित है। पूर्व सांसद ने डीएम संजीव कुमार से कैनाल को चालू कराने के लिए बात की। उन्होंने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज पाठक से भी वार्ता की। अधीक्षण अभियंता ने कैनाल को जल्द चालू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed