फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former MP is given protocol, my safety depends on God

Chandauli News: पूर्व सांसद को दिया जाता है प्रोटोकाल, मेरी सुरक्षा भगवान भरोसे

Wed, 18 Sep 2024 05:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Former MP is given protocol, my safety depends on God
पीडीडीयू नगर। चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाया। उन्होंने पत्र में लिखा कि पूर्व सांसद को प्रोटोकाल दिया जाता है लेकिन मेरी सुरक्षा भगवान भरोसे है। मुझको सुरक्षा देने में अधिकारी आनाकानी करते हैं। जितना खतरा उनको है, उससे ज्यादा मुझे है।
विज्ञापन


सांसद वीरेंद्र सिंह ने सीएम को लिखे पत्र में लिखा कि आपका ध्यान चंदौली के अधिकारियों की कार्यशैली की तरफ आकर्षित करना चाहता हूं। आप उत्तर प्रदेश के मुखिया हैं, आपकी न्याय प्रक्रिया में समानता का भाव दृष्टिगत होने की अपेक्षा प्रदेश की जनता को है। लोकसभा चंदौली में 2024 में चुनाव हार चुके जनप्रतिनिधि को अभी तक प्रोटोकाल और सुरक्षा की प्रदान की जाती हैं। उन्हें हर थाने से बार्डर टू बार्डर पहले की तरह प्रोटोकॉल मिलता है। वहीं, वर्तमान सांसद को जिले में सुरक्षा देने में भी विसंगतियां पैदा की जाती हैं। पूर्व सांसद सरकारी कार्यालयों का उपयोग, सरकारी कार्य में हस्तक्षेप और सत्ता का दबाव बनाकर नियम विरुद्ध काम कर रहे हैं। जनता को पता चलना चाहिए कि पूर्व सांसद को किस माफिया से खतरा है, जिसके कारण उन्हें जेड या वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है। जितना खतरा उन्हें है, उससे ज्यादा खतरा मुझे है। इसलिए मुझे भी उन्हीं की श्रेणी की सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed