फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former MP honored workers on Labor Day

पूर्व सांसद ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों को किया सम्मानित

Fri, 01 May 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Former MP honored workers on Labor Day
नियामतबाद के बौरी स्थित आवास पर मजदूरों को सम्मानित करते पूर्व सांसद रामकिशुन यादव। - फोटो : CHANDAULI
नियामताबाद। कोरोना महामारी के चलते चल रहे लाकडाउन में सिर्फ कोरोना योद्धाओं का ही नहीं बल्कि आर्थिक योद्धाओं का भी सम्मान होना चाहिए। साथ ही उनकी समस्याओं की ओर भी सरकार का ध्यान जाना चाहिए। उक्त बातें पूर्व सांसद रामकिशुन ने शुक्रवार को विकासखंड के बौरी स्थित अपने आवास पर मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों को सम्मानित करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे देश में लाकडाउन है। देश के कोने कोने से मजदूर अपने घरों को आने के लिए परेशान हैं। ये मजदूर आर्थिक योद्धा है। देश की आर्थिक गतिविधि की रीढ़ हैं। बहुत से मजदूर सरकार की ओर से उचित व्यवस्था न किए जाने के कारण पैदल ही अपने घरों को चल पड़े हैं। जिसमें कईयों की मौत भी हो चुकी है। सरकार को ऐसे आर्थिक योद्धाओं को सबसे पहले सम्मान देने व इनकी उचित सहायता किए जाने के जरूरत है। उन्होंने क्षेत्र के लाल बहादुर, कन्हैया, कौशल, जवाहिर, रामदुलार, बिहारी, राजेश, कांग्रेस, रविंद्र, प्रभु, अशोक पांडेय आदि मजदूरों को माल्यार्पण व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव बबलू, रमेश प्रजापति, मंगल सिंह, डॉ. पीएस यादव, देव नारायण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed