फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former MLA Rajesh Baheliya passes away; Defence Minister Rajnath Singh expresses grief.

Chandauli News: पूर्व विधायक राजेश बहेलिया का निधन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

Tue, 25 Aug 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Rajesh Baheliya passes away; Defence Minister Rajnath Singh expresses grief.
राजेश बहेलिया, पूर्व विधायक, फाइलफोटो - फोटो : Archive
विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे भाजपा के पूर्व विधायक राजेश बहेलिया का रविवार देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके परिजनों से फोन पर बातचीत कर शोक जताया और दिवंगत पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी। शहाबगंज विकासखंड के मगरौर गांव निवासी राजेश बहेलिया का अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। अंतिम संस्कार से पहले उप जिलाधिकारी विकास मित्तल और क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। इसके बाद निकली शवयात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

राजेश बहेलिया सरल स्वभाव और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते थे। अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के दौर में वर्ष 1991 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चकिया सुरक्षित विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीता और विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1993 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर दूसरी बार विधायक बने। लंबे समय तक वह पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहे। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के लोगों में भी शोक है। परिवार में पत्नी आभा बहेलिया, तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। आभा बहेलिया शहाबगंज ब्लॉक की दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। राजेश बहेलिया चार भाइयों में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed