Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former MLA manoj singh begged for alms to clean drain reached out to villagers video goes viral

UP: पूर्व विधायक डब्लू ने भीख मांग कराई ड्रेन की सफाई, गमछा फैलाकर पहुंचे ग्रामीणों के पास; वीडियो वायरल

Sun, 12 Oct 2025 03:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 03:49 PM IST
सार

चंदौली के घोसवा ड्रेन संख्या दो की सफाई सपा नेता और पूर्व विधायक ने भीख मांग करवाई। वे गमछा लेकर ग्रामीणों और दुकानदारों के पास पहुंचे। पैसे एकत्रित होने के बाद सफाई कार्य को करवाया।

विज्ञापन
Former MLA manoj singh begged for alms to clean drain reached out to villagers video goes viral
गमछा लेकर भीख मांगते मनोज सिंह 'डब्लू'। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandauli News: बरहनी विकास खंड के घोसवा ड्रेन संख्या–2 की सफाई लंबे समय से न होने पर रविवार को क्षेत्र के किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। खेतों में जलजमाव और फसलें सड़ने की समस्या को लेकर किसान खुद जेसीबी मशीन लगवाकर निजी खर्च से ड्रेन की सफाई कराने लगे। 

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही सैयदराजा विधानसभा के पूर्व सपा विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू मौके पर पहुंचे। किसानों की पीड़ा देखकर उन्होंने एक अनोखा तरीका अपनाया धीना बाजार में गमछा बांधकर दुकानों और राहगीरों से भीख मांगकर ड्रेन सफाई के लिए धन जुटाया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक का यह कदम देखते ही देखते पूरे बाजार में चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने खुलकर सहयोग दिया और देखते-देखते ड्रेन की सफाई के लिए पर्याप्त धन एकत्र हो गया। इसके बाद जेसीबी मशीन लगवाकर सफाई कार्य कराया गया, जिससे जल निकासी का रास्ता साफ हो सका। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लोग जनसेवा का अनोखा तरीका बताते हुए साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो वायरल

मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि किसानों का दर्द मेरा अपना दर्द है। जब सरकार नहीं सुनती, तो जनता ही जनता की मदद करती है। मैं हर परिस्थिति में किसानों के साथ हूं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह किसानों की वास्तविक समस्याओं से कोसों दूर है। 

किसान हितैषी सरकार होने का दावा करने वाली सरकार जमीनी हकीकत से बेखबर है। समय से ड्रेन की सफाई न होने के कारण खेतों में जलजमाव हो रहा है और मेहनतकश किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। मौके पर शैलेन्द्र कुमार राय सोनू, अश्विनी राय, संजय राय, अवनीश राय, सूर्यकांत उपाध्याय, अरुण कुमार राय ‘लाल बाबू’, चंदन राय सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed