फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Formation of School Management Committee from 15 to 17

विद्यालय प्रबंध समिति का गठन 15 से 17 तक

Tue, 15 Dec 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Formation of School Management Committee from 15 to 17
कंदवा। मुफ्त व अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत 2018-19 में गठित विद्यालय प्रबंध समितियों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। प्रदेश के गैर अनुदानित विद्यालयों के अतिरिक्त समस्त विद्यालयों में 15 से 17 दिसंबर तक विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा। सभी प्रधानाध्यापक समिति के गठन के लिए आयोजित होने वाली बैठक को निष्पक्ष ढंग से संपादित कराएं। ये निर्देश बरहनी स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र में सोमवार को आयोजित बैठक में बीईओ बरहनी राकेश सिंह ने दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बरहनी विकास खंड के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से कहा कि डीएम के आदेश के क्रम में पर्यवेक्षण के लिए विकास खंड के अनुसार सहायक विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रबंध समिति की गठन से पूर्व समस्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों को प्रबंध समिति के गठन के लिए होने वाली बैठक की सूचना से अवगत कराएंगे। बैठक के दौरान कोविड 19 के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। बैठक में बांके बिहारी सिंह, अनिल सिंह, जयगोविंद सिंह, जितेंद्र प्रजापति, योगेश सिंह, रामकिशुन, हरिओम, शिवजन्म यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed