{"_id":"6a8a034c909d5f34fa0ddb83","slug":"forest-mafia-encroaches-on-150-bighas-of-forest-department-land-chandauli-news-c-189-1-svns1013-153417-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: वन विभाग की 150 बीघा जमीन पर जंगल माफिया का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: वन विभाग की 150 बीघा जमीन पर जंगल माफिया का कब्जा
विज्ञापन
नौगढ़। काशी वन्यजीव प्रभाग के चकिया और नौगढ़ के जंगल अब महज नक्शे पर बचे हैं। जंगल की सैकड़ों एकड़ जमीन पर माफिया ने कब्जा कर लिया है। दो-चार बीघा से शुरू हुआ अवैध कब्जे का खेल अब 150 बीघे तक पहुंच चुका है। वन विभाग की जमीन पर खेती हो रही है, बोरिंग कराने के साथ पक्की चहारदीवारी खड़ी कर दी गई है। अपनी जमीन खाली कराने के लिए वन विभाग अब अभियान चलाएगा। इसके लिए विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने आदेश जारी कर दिया है।
विभागाध्यक्ष ने आदेश के बाद काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के वन प्रभाग अधिकारी बी शिवशंकर ने तत्काल सभी रेंज के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। चकिया, नौगढ़, जयमोहनी, मझगांई और मूसाखाड़ रेंज में 50 बीघा से ज्यादा के कब्जेदारों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इस ऑपरेशन में जिला प्रशासन की एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का सहयोग लिया जाएगा। न्यायालय में विचाराधीन मामलों को इससे अलग रखा गया है।
चकिया और नौगढ़ में अवैध कब्जे के खिलाफ वन विभाग कार्रवाई करेगा। वन प्रभाग अधिकारी बी शिवशंकर ने चकिया, नौगढ़, मझगांई, जयमोहनी और मूसाखाड़ रेंज के अधिकारियों को सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कब्जा हटाने के बाद खाली जमीन पर पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार यह सवाल उठा रहे हैं कि नौगढ़ में छोटे काश्तकारों पर तो तुरंत कार्रवाई हो जाती है, पर सैकड़ों बीघा हड़पने वाले रसूखदारों को हाथ क्यों नहीं लगाया जाता। नौगढ़ आदिवासी बहुल इलाका है, जहां पात्र लोगों के पास पट्टे तक की जमीन नहीं है जबकि माफिया जंगल निगल रहे हैं। अगर वन भूमि से कब्जा हटेगा तो आदिवासियों को वनाधिकार के तहत पट्टा मिलने का रास्ता भी खुलेगा।
कोट
............
विभागाध्यक्ष के निर्देश पर एक से 15 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। वन भूमि पर अतिक्रमण चिह्नित कर सूची बनाई जा रही है। इसके बाद जमीन खाली कराने के लिए कार्रवाई की जाएगी। - बी. रविशंकर, वन प्रभाग अधिकारी, काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर