फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Forest department installed four cameras in search of leopard

Chandauli News: बलुआ पुल से गंगा नदी में कूदा युवक, मौत

Thu, 30 May 2024 03:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Forest department installed four cameras in search of leopard
चहनिया। बलुआ थाना अंतर्गत बलुआ पुल से मंगलवार की देर शाम एक युवक गंगा नदी में कूद गया। इससे युवक की मौत हो गई। काफी तलाश के बाद युवक का शव बरामद हुआ। युवक की पहचान सत्येंद्र पाल (45) पुत्र पारस पाल निवासी उकनी धरहरा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सकलडीहा कोतवाली के उकनी धरधरा गांव निवासी सत्येंद्र पाल बचपन से ही अपनी मां के साथ ननिहाल शहीदगांव के भदाहूं में नाना घूरन पाल के घर रहता था। मंगलवार की देर शाम वह घर से निकला था। वह बलुआ पुल पर पहुंचा। यहां से उसने गंगा में छलांग दी। इस दौरान गंगा किनारे मल्लाह ने देख लिया और बचाने के लिए गंगा नदी में कूदकर प्रयास भी किया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी तलाश के बाद युवक मिला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। इस संंबध में बलुआ थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा ने बताया कि किसी बात को लेकर युवक गंगा में कूद गया था। इससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed