फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   For four hours, the attendant kept circling for the stretcher

बद्हाल व्यवस्था: चार घंटे तक स्ट्रेचर के लिए चक्कर काटता रहा तीमारदार

Thu, 08 Jul 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
For four hours, the attendant kept circling for the stretcher
पीडीडीयू नगर। जिले की बेहतर चिकित्सा सेवा का दावा भले ही अधिकारी करते हैं, लेकिन सच तो कुछ और ही है। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में की बदहाल व्यवस्था बुधवार को तब उजागर हुई जब एक तीमारदार को स्ट्रेचर के लिए चार घंटे तक इधर-उधर चक्कर काटना पड़ा। वहीं एक मरीज को बिजली न होने की बात कह कर एक्स-रे के लिए बाहर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के बछौली गांव निवासी नरेंद्र बहादुर के भाई का पैर में फैक्चर हो गया है। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे ही अस्पताल पहुंच गए। वहां गाड़ी से उतार कर अस्पताल में ले जाने के लिए स्ट्रेचर की जरूरत पड़ी तो वह अस्पताल के एक चिकित्सक के यहां गए। उनसे अनुरोध किए तो बताया गया कि कुछ देर में मिल जाएगा। करीब आधे घंटे बाद पुन: अनुरोध करने गए तो भी आश्वासन ही मिला। नरेंद्र ने बताया कि 11 बजे तक आधारकार्ड लेकर कभी यहां तो कभी वहां चक्कर काटता रहा, लेकिन स्ट्रेचर नहीं मिला और उसे गोद में उठाकर अस्पताल ले जाया गया। इसी तरह अर्जुन गिरी ने बताया कि वह अपना एक्स-रे कराने के लिए अस्पताल में पहुंचे तो एक्स-रे कक्ष में यह कहते हुए वापस कर दिया गया कि बिजली नहीं है। कहीं बाहर जाकर करा लें। बाहर ज्यादा शुल्क देकर एक्स-रे कराना पड़ता है। जबकि यहां जनरेटर भी लगाया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज कराने आए कई मरीजों और उनके तीमारदारों ने बताया कि यहां स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को इलाज कराने में दिक्कत होती है। कभी किसी बहाने तो कभी किसी बहाने टाला जाता है। एक्स-रे कक्ष में बिजली व्यवस्था का न होना बड़ी समस्या है। स्ट्रेचर आदि भी लोगों को समय से नहीं मिल पाता। यानी जो सक्षम है वहीं इलाज करा पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशल हाइवे बनाने के दौरान बिजली की थोड़ी दिक्कत हुई है। इस समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी। एक्स-रे के लिए जनरेटर लगा हुआ है। अगर किसी को बाहर भेजा गया है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। स्ट्रेचर की समस्या दूर करने के लिए सभी वार्डों में इंतजाम किए गए हैं। मेल वार्ड की सिस्टर ने बताया कि दो स्ट्रेटर कुछ लोग ले गए, लेकिन वापस नहीं किए। ऐसे में थोड़ी दिक्कत है। इसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।
डॉ. भूपेंद्र द्विवदी, सीएमएस -जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed