{"_id":"576d8d544f1c1b0f32b49327","slug":"for-electric-rojedar-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न मिलने से नाराज रोजेदारों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न मिलने से नाराज रोजेदारों का प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Sat, 25 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
चहनियां क्षेत्र के मारुफपुर में आठ दिनों से बिजली न मिलने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अंधाधुंध बिजली कटौती व जले ट्रांसफार्मरों को नहीं बदले जाने से लोगों में नाराजगी है। समुचित बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों को तमाम तरह की दिक्कतें हो रही हैं। रमजान के माह में कहीं बिजली नहीं मिल रही है तो कहीं ट्रांसफार्मर फूंके हुए हैं। इसके चलते जिले में विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में पिछले आठ दिनों से बिजली गुल रहने से परेशान चहनियां क्षेत्र के मारुफपुर गांव के रोजेदारों ने शुक्रवार को बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
लोगों का कहना है कि शासन की ओर से रमजान के दौरान पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन बिजली विभाग द्वारा शासनादेश को ताख पर रखकर मनमाने ढंग से कटौती की जा रही है। कहा कि तकनीकी खराबी के चलते पिछले आठ दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। इसके चलते रोजेदारों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सेराज अहमद, रिजवान, नसीम, शेरू, महफूज, बुल्लू, कमलकांत, ओंकार, शुभम, अतुल, पंकज, जमिल, टाईगर आदि शामिल रहे।
उधर इलिया क्षेत्र के सैदूपुर में पिछले एक पखवारे से जले 250 केवीए और 100 केवीए के ट्रांसफार्मरों को बदलने की मांग को लेकर कस्बावासियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मरों के न बदले जाने पर इलिया-चकिया मार्ग पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में कृष्णा सेठ, जितेंद्र कुमार, चंक्रधारी, शैलेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, दीनानाथ केशरी, घनश्याम केशरी, हेमंत गुप्ता, सुमितआदि शामिल रहे।