{"_id":"589cc9d14f1c1b7e0b37af21","slug":"for-20-days-before-the-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 20 ने लिए नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 20 ने लिए नामांकन पत्र
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Feb 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
व्यवस्था का अवलोकन करते जिलाधिकारी कुमार प्रशांत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से नवीन मंडी स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि पहले दिन किसी भी विधानसभा सीट के लिए एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। 16 फरवरी तक नामांकन चलेगा।
जबकि पहले दिन गुरुवार को सपा, बसपा, भाजपा सहित अन्य दलों के कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए। नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए प्रत्याशियों को पहले जमानत राशि ट्रेजरी चालान के माध्यम से बैंक में जमा करनी होगी। पावती प्रस्तुत करने पर ही कर्मचारी द्वारा प्रत्याशी या समर्थकों को नामांकन पत्र दिया जाएगा।
मुख्यालय स्थित नवीन मंडी स्थल से गुरुवार को कुल 20 प्रत्याशियों ने बिना ट्रेजरी चालान को प्रस्तुत किए ही नामांकन पत्र हासिल कर लिया। मंडी समिति के निरीक्षण के दौरान जब इसकी जानकारी जिलाधिकारी कुमार प्रशांत को हुई तो उन्होंने तत्काल फार्म वितरण में लगे कर्मचारियों को आयोग की गाइड-लाइन की जानकारी दी। निर्देश दिया कि ट्रेजरी चालान के बगैर किसी भी उम्मीदवार को नामांकन पत्र न दें। पहले दिन नामांकन पत्र प्राप्त करने वालों में सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी प्रभुनारायण सिंह यादव ने दो सेट, लोकदल के रमेश यादव ने दो सेट, निर्दल प्रत्याशी बबिता ने दो सेट, बहुजन मुक्ति मोर्चा के चन्द्रविजय ने एक सेट, रालोद के हरिद्वार यादव ने एक सेट नामांकन पत्र हासिल किया।
विज्ञापन
इसी तरह चकिया विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार, जन अधिकार मंच के रामचन्द्र त्यागी, सीपीआईएमएल के शिवनारायण ने एक-एक सेट नामांकन पत्र प्राप्त किया। सैयदराजा विधानसभा से मानव समाज पार्टी के राममिलन चौहान व निर्दल प्रत्याशी ऊषा सिंह और नित्यानंद यादव ने एक-एक सेट नामांकन पत्र लिया। वहीं मुगलसराय से सपा प्रत्याशी बाबूलाल, भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह, बसपा के तिलकधारी बिंद, जदयू से दयाराम पटेल, भाकपा माले से शशिकांत, बहुजन मुक्ति मोर्चा के गोविंदलाल बिंद और निर्दल प्रत्याशी बहादुर, राधेश्याम व लियाकत अली ने नामांकन पर्चा प्राप्त किया।