फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Foot and mouth disease affects cattle in Narauli village

Chandauli News: नरौली गांव में मवेशी खुरपका और मुंहपका की चपेट में

Mon, 01 Dec 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Foot and mouth disease affects cattle in Narauli village
धानापुर के नरौली में मवेशी को हुआ खुरपका। संवाद
धानापुर। क्षेत्र के नरौली गांव के दो दर्जन से अधिक पशु खुरपका और मुंहपका (एफएमडी) की चपेट में हैं। इससे गांव के पशुपालकों में दहशत है। बीते एक सप्ताह से गांव के कई घरों में मवेशी गंभीर रूप से बीमार हैं। उनका दूध देना कम हो गया है।
विज्ञापन


पशुपालक अशोक यादव ने बताया कि पशु पिछले कई दिनों से बीमार हैं। खुर पक गया है और पशु चल भी नहीं पा रहा है। मुंह में छाले हैं और लगातार लार गिर रही है। गांव में कई पशु खाना-पीना छोड़ चुके हैं। गांव के अन्य पशुपालक जयहिंद यादव, सुदामा, लक्ष्मीनारायण, श्यामनारायण, संदीप और राजेश यादव के मवेशी भी इसी बीमारी की चपेट में हैं। पशुओं का दुग्ध उत्पादन आधा हो गया है। पशुपालकों का कहना है कि पशु चिकित्सा विभाग को कई बार जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में तुरंत पशुओं के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाई जाए, दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। बीमारी को फैलने से रोकने के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो बीमारी और फैल सकती है। बड़े पैमाने पर नुकसान का अंदेशा है। इस संबंध में पशु चिकित्साधीक्षक डॉ. योगेश कुशवाहा ने कहा कि गांव में कुछ दिन पहले ही पशुओं का टीकाकरण किया गया था। यदि पशु बीमारी की चपेट में आ रहे हैं तो शीघ्र अभियान चलाकर वैक्सीनेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed