फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Food items distributed among migrant laborers

प्रवासी मजदूरों में खाना-पानी सहित राहत सामग्री का किया वितरण

Tue, 19 May 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Food items distributed among migrant laborers
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण को लेकर लगे लॉकडाउन के दौरान गरीब व असहाय तबके के लोगों के लिए दो जून की रोटी का बंदोबस्त कर पाना मुश्किल हो रहा है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले के अन्य मार्गों से होकर प्रवासी मजदूरों के लौटने का क्रम भी जारी है। इन लोगों की सहायता के लिए स्वयंसेवी संगठन के लोग जुटे हुए हैं। वे गरीबों के घर राशन पहुंचाने के साथ रास्ते से गुजर रहे लोगों को बना-बनाया खाना खिलाने का सेवाकार्य कर रहे हैं। मंगलवार को भी वे तपती दोपहरी में राशन व भोजन बांटते रहे।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख समाजसेवी डॉ. एके तिवारी व संजय राय के नेतृत्व में समाजसेवियों ने नेशनल हाईवे स्थित गोधना मोड़ पर देश के कोने-कोने से लौट रहे भूखे-प्यासे मजदूरो के बीच पैकेटबंद भोजन, लाई, चना व गुड़, पानी की बोतल आदि बांटे।इस मौके पर मनोज अग्रवाल, सरदार रोषी सिंह, मन्नुश्री गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कालीमहाल स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर असहाय व जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री बांटी। साथ ही एनएच-2 पर घरों को लौट रहे श्रमिकों व मजदूरों को खाने-पीने का जरूरी सामान मुहैया कराया। इस मौके पर रामजी गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजेश कुमार, मनोज पांडेय, घूरे आदि मौजूद थे। इसके अलावा एसआरएस ट्यूटोरियल्स के प्रबंधक चंद्रशेखर यादव ने अपने सहयोगियों के साथ एनएच-2 पर पैदल घरों को लौट रहे मजदूरों के बीच पावरोटी, केला, पानी आदि का वितरण किया। साथ ही मालवाहक से मजदूरों को नौबतपुर बार्डर तक भेजवाया। इस मौके पर रौशन शर्मा, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगढ़ संवाददाता के अनुसार, ग्राम्या व सहयोग संस्थान की ओर से क्षेत्र के 12 गांवों के 105 परिवारों के बीच खाने-पीने के साथ अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। इस क्रम में मंगलवार को मझगाई, भगेलपुर, नौडिहवा, मझगावां, अमदहां, तेंदुआ, झुमरिया सहित क्षेत्र के 12 गांवों के परिवारों में चावल, आटा, दाल, चीनी, नमक, आलू ,प्याज, साबुन, वाशिंग पाउडर, तेल व मास्क का वितरण किया गया। इस मौकेपर बिंदु सिंह, नीतू सिंह, सुरेंद्र, त्रिभुवन, रामबली, मदनमोहन, रामविलास, श्रीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed