फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Food grain warehouse

बनेगा अनाज गादाम

Fri, 07 Feb 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Food grain warehouse
चकिया उप कृषि मंडी परिसर में गोदाम का शिलान्यास करते कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही। - फोटो : CHANDAULI
चकिया। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार काम कर रही है। किसान को केंद्र में रखकर बीज, कृषि यंत्र और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में छूट दी जा रही है। जिसके कारण देश तथा प्रदेश में खाद्यान्न का उत्पादन बढ़ा है। बृहस्पतिवार को स्थानीय नवीन कृषि उप मंडी परिसर में एक हजार मीट्रिक टन के भंडारण क्षमता वाले गोदाम के निर्माण का शिलान्यास करने के बाद नवीन मंडी परिसर में प्रदेश के कृषि शिक्षा तथा अनुसंधान विकास विभाग के मंत्री सूर्य प्रताप शाही किसानों को संबोधित कर रहे थे। लगभग 94.77 लाख की लागत में बनने वाला यह गोदाम एक साल में बन कर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बजट में कृषि क्षेत्र के लिए केंद्र ने एक लाख 66 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। किसानों की सुविधा के लिए बीज खरीदने, सोलर पंपों, कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। कहा कि किसानों ने सरकारी क्षेत्र से 45हजार टन की जगह 82हजार टन बीज खरीदे हैं। वही इस साल सूबे में इस वर्ष 617 लाख मैट्रिक टन खाद्यान्न का उत्पादन हुआ है। उन्होंने कहा कि चंदौली के 21हजार से अधिक किसानों का 95 करोड़ का एक लाख रुपये तक का ऋण माफ हुआ है तथा 1.72लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा भेजा गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के उत्पाद को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश के 181 विकास खंडों में कृषि गोदाम तथा किसान बैठक कक्ष का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंदौली में ब्लैक राइस की खेती कराने की योजना कृषि विभाग ने बनाई थी जो फलीभूत हो रही है। इस वर्ष 12 हजार क्विंटल ब्लैक राइस का उत्पादन हुआ है। उन्होंने कहा कि किसान फसलों का अवशेष खेतों में न जलाएं, इससे कृषि मित्र कीट नस्ट होते हैं तथा पर्यावरण संकट भी बढ़ता है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि किसान समितियों को सरकार कृषि प्रसंस्करण यंत्र राइस मिल जैसे बड़े उद्योग लगाने के लिए 66 लाख रुपये तक का ब्याज रहित ऋण दे रही है। उन्होंने आकांक्षात्मक जनपद होने के कारण कृषि विभाग की सभी योजनाएं इस जिले में लागू हैं। जिनका लाभ किसानों को उठाना चाहिए। डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बांझपन के शिकार पशुओं को भी गर्भधारण कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि दस हजार जमा कर कोई भी किसान मंडी का लाइसेंस लेकर अपने निजी जमीन पर मंडी खोल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकिया। सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को चकिया तहसील के मुहम्मदाबाद गांव में बनी कृषि उपमंडी परिसर में 1000 एमटी क्षमता के अनाज भंडारण केंद्र का शिलान्यास किया। इससे अब वहां अनाज भंडारण के लिए आ रही दिक्कतें खत्म होंगी। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधाओं के लिए इस अनाज भंडारण केंद्र का शिलान्यास किया गया है। शिलान्यास के बाद उपस्थित किसानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र धान और गेहूं उत्पादन के लिए प्रमुख माना जाता है। लेकिन भंडारण की व्यवस्था नहीं होने से किसान उत्पादन के बाद अनाज को रखने के लिए भटकते थे। अब इसके बन जाने से किसानों को फायदा होगा। वहीं उन्होंने उपमंडी परिसर में शौचालय, मूत्रालय के निर्माण एवं नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का तहसील प्रशासन को निर्देश दिए।
चकिया। कृषि मंत्री के उप मंडी परिसर में आगमन के दौरान किसान विकास मंच के किसानों ने अध्यक्ष जैराम सिेंह के नेतृत्व में कृषि मंत्री को चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बेमौसम बरसात से बर्बाद हुई फसलों को देखते हुए जिले को आपदा ग्रस्त घोषित करने 103 धान क्रय केंद्रों को चालू रखने नुकसान फसलों का बीमा क्लेम दिलाने नौगढ़ तहसील भवन को नौगढ़ बांध के जल क्षेत्र में न बनाने की मांग की गई। इस दौरान राम अवध सिंह अशोक दुबे पिंटू दुबे गोरखनाथ दामोदर सिंह जमुना सिंह अरुण कुमार रहे।

डीएम नवनीत सिंह चहल, सीडीओ डॉ एके श्रीवास्तव, कृषि उपनिदेशक डॉ विजय सिंह, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, राजेश बहेलिया, अश्वनी दुबे, ओमप्रकाश सिंह मन्ने, काशीनाथ सिह, उमाशंकर सिह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ कुंदन गोड, कमंडल पासवान, शिवेंद्र प्रताप सिंह, नागेश पांडेय, चेयरमैन अशोक कुमार बागी, अनुग्रह नारायण सिंह, सत्येंद्र सिंह, वीरेंद्र पाल, देशराज पटेल, राजेश चौहान, विजय विश्वकर्मा, उमेश शर्मा, मनीष कुमार सिंह, नरेंद्र नाथ द्विवेदी, विजयानंद द्विवेदी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed