फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Follower of Saidupur police station fell unconscious and died

Chandauli News: अचेत होकर गिरा सैदूपुर पुलिस चौकी का फाॅलोवर, मौत

Thu, 19 Jun 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Follower of Saidupur police station fell unconscious and died
इलिया। किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर के समीप मंगलवार की रात 10 बजे पैदल घर जाते समय सैदूपुर पुलिस चौकी के फाॅलोवर बाल मुकुंद (35) अचेत होकर गिर पड़े। एंबुलेंस से उन्हें चकिया जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बरहुआ गांव निवासी बालमुकुंद उर्फ अंगुद सैदूपुर पुलिस चौकी पर फॉलोवर थे। रोजाना की तरह रात में पुलिस चौकी पर खाना बनाने के बाद पैदल घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में किसान इंटर कॉलेज के पास वे बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। उनके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाल मुकुंद को एंबुलेंस से चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने बाल मुकुंद को मृत घोषित कर दिया। बाल मुकुंद की मौत की खबर मिलते ही पत्नी प्रीति घटनास्थल पर पहुंच कर रोने लगीं। चकिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि बाल मुकुंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed