फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fog covered till late in the morning

धुंध ने धीमी कर दी वाहनों के पहियों की रफ्तार

Tue, 10 Nov 2020 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fog covered till late in the morning
सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर छाया कोहरा। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। सर्दी का मौसम शुरू होते ही कोहरे और धुंध का असर दिखने लगा है। देर रात से लेकर भोर तक जनपद के कई स्थानों पर कोहरे और धुंध का बादल छा जा रहा है। इससे आने-जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं ठंड का प्रकोप भी दिन-प्रतिदिन बढ़ने लगा है। रविवार की रात से छाया कोहरा सोमवार की सुबह तक देखा गया।
विज्ञापन

कंदवा संवाददाता के अनुसार, नरवन का इलाका सोमवार की सुबह कोहरे और धुंध की चादर में लिपटा रहा। इससे सुबह के समय कुछ भी दिखाई देना मुश्किल हो रहा था। रविवार को दिन में तीखी धूप का एहसास होने के बाद अचानक रात को कोहरे ने दस्तक दी। सोमवार की भोर से ही घना कोहरा छाना शुरू हो गया और सुबह होते-होते पूरे क्षेत्र को कोहरे की चादर ने ढंक लिया। कोहरे के चलते सुबह दिखाई देना मुश्किल हो रहा था। जिधर देखें कोहरा ही कोहरा दिख रहा था। सुबह के आठ बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

चहनिया संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र में कोहरे असर बढ़ने लगा है। रात से लेकर सुबह तक कोहरे की चादर से पूरा क्षेत्र ढंक जा रहा है। कोहरे के कारण ठंड में भी इजाफा हो रहा है। सोमवार की सुबह चहनिया- मारुफपुर मार्ग पर घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार थमी रही। दुर्घटना से बचने के लिए कई वाहनों के चालक तो सुबह हेडलाइट जला कर चल रहे थे। कोहरा छंटने के बाद ही आवागमन ठीक हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपादन- धनंजय
बाइट- 1440
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed