फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fog continues for third consecutive day in Chandauli visibility 10 meters AQI drops by 31 points to 153

UP Fog Alert: चंदौली में लगातार तीसरे दिन भी कोहरा, 10 मीटर से भी कम रही दृश्यता; 31 अंक घटकर 153 पर AQI

Mon, 15 Dec 2025 08:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 08:17 PM IST
सार

Fog UP in Today: जिले में लगभग 10 मीटर से कम दूरी के बाद भी वाहन चालकों को कुछ नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में उन्हें काफी जोखिम के साथ वाहन चलाना पड़ रहा था। नेशनल हाईवे सहित सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य मार्गो पर भी बेहद धीमी गति में वाहन चल रहे थे। 

विज्ञापन
Fog continues for third consecutive day in Chandauli visibility 10 meters AQI drops by 31 points to 153
दिन में ही लाइट जलाकर चलते रहे वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

Chandauli News: जिले में लगातार तीसरे दिन सोमवार की सुबह भी जिला कोहरे की चादर में ढंका रहा। विशेषकर तराई और ग्रामीण इलाकों में कोहरे का घनत्व ज्यादा रहा। कोहरे के कारण एक्यूआई भी रविवार के 184 से 31 अंक घटकर 153 पर पहुंच गया। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। 

विज्ञापन


सोमवार को न्यूनतम तापमान रविवार के नौ से घटकर आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान अपने पिछले 23 डिग्री के स्तर पर बना रहा। कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। अब तक मौसम सामान्य बना हुआ था। 
विज्ञापन


सबसे पहले शनिवार को कोहरे का असर देखने को मिला जो सोमवार को ज्यादा बढ़ गया। भोर से ही हर ओर कोहरा छाया हुआ था। लोग सोकर उठे और जब बाहर निकले तो कोहरे की चादर नजर आई। ऐसे में जरूरी काम से भी लोगों की बाहर निकलने की हिम्मत नहीं पड़ी। वहीं घने कोहरे का यातायात व्यवस्था पर व्यापक असर देखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माैसम ने ली करवट

सुबह करीब नौ बजे तक सूर्य के दर्शन भी नहीं हुए। इसके बाद सूर्य के दर्शन तो हुए लेकिन धूप बेअसर रही। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा कम होना शुरू हुआ और धूप की तीव्रता बढ़ी। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने लोगों को कोहरे से बचने के उपाय बताए हैं। 

बताया कि कोहरे में गाड़ी चलाते समय हमेशा सामान्य से कम गति से चलें, लो-बीम हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स का प्रयोग करें क्योंकि ये कोहरे को चीरकर रोशनी फैलाती हैं। हाई बीम से बचें, अपनी हैजर्ड लाइट्स (चारों इंडिकेटर) चालू रखें ताकि पीछे और आगे वाले वाहन आपको देख सकें। 

दिन में ही लाइट जलाकर चलते रहे वाहन

आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें ताकि अचानक ब्रेक लगाने की जरूरत पड़ने पर टक्कर न हो। कम दृश्यता में दूसरे वाहन को ओवरटेक करना खतरनाक है, इससे बचें। रेडियो बंद कर दें, फोन दूर रखें और अपना पूरा ध्यान सड़क पर केंद्रित रखें। 

विंडस्क्रीन पर जमने वाली धुंध (ओस) को साफ करने के लिए डीफॉगर का इस्तेमाल करें। यदि कोहरा बहुत घना हो और कुछ दिखे न तो किसी सुरक्षित जगह पर रुक जाएं और कोहरा छंटने का इंतजार करें। सड़क के दाहिने किनारे या सड़क पर बनी पेंट की हुई लाइन का अनुसरण करें, यह आपको सही लेन में रहने में मदद करेगी।

कोहरे से गेहूं की फसल को फायदा

जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव ने बताया कि जिन किसानों ने गेहूं की बोआई कर ली है, उनके लिए यह कोहरा फायदेमंद है। कोहरे की नमी से पौधों की वद्धि में सहायता मिलती है। वहीं जिन किसानों के धान की फसल अभी तक नहीं कट पाई है, वे खेतों की नमी सूखते ही कटाई आरंभ कर दें जिससे समय रहते क्रय केंद्रों पर धान पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed