फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Flavors of children feeding strawberry cutlets

भूख सताए तो बच्चों को खिलाएं स्ट्रॉबेरी कटलेट

Wed, 17 Jun 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Flavors of children feeding strawberry cutlets
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश में लागू लॉकडाउन का सबसे खराब असर बच्चों पर पड़ा है। तीन माह से बच्चे घरों में कैद हैं। होटल और रेस्तरां बंद होने से अभिभावक उन्हें बाहर भी लेकर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में बच्चों को घर में तैयार स्ट्रॉबेरी कटलेट खिलाया जा सकता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ स्वस्थ के लिए लाभदायक है। नगर के कैलाशपुरी निवासी साधना अग्रवाल इस रेसिपी को तैयार करने की विधि बता रही है। साधना के अनुसार इस रेसिपी को सभी चाव से खाते हैं। आम की चटनी के साथ इसका स्वाद बढ़ जाता है।
विज्ञापन

सामग्री-
एक कप चूड़ा, दो उबले आलू मध्यम साइज के
एक महीन कटी प्याज
बारीक कटा अदरक,
हरी मिर्च,
धनिया पत्ता,
नमक (स्वादानुसार ) लाल मिर्च,
धनिया पाउडर,
जीरा,
चाट मसाला, गोलमिर्च अमचूर (स्वादानुसार )
चटनी के लिए सामग्री
पुदीना (दो गड्डी)
कच्चा आम- दो
हरि मिर्च - छह
नमक- एक चम्मच
एक चुटकी हींग
एक चुटकी जीरा
बनाने की विधि--चूड़ा को चार-पांच बार अच्छी तरह से धो लें। वहीं आलू को उबाल कर छिलके उतार लें। भीगे चूड़ा में आलू, बारिक कटा प्याज,अदरक, हरी मिर्च और मसाले डाल कर मिला लें। इसे स्ट्राबेरी के शेप में बनाएं। अब एक बर्तन में थोड़ा कार्नफ्लोर, नमक और लाल रंग डालकर घोल तैयार करें। सभी कटलेट्स को कार्नफ्लोर में डूबोने के बाद सूजी में लपेट लें तथा सभी कटलेट्स को रेफ्रीजरेटर में रख दें। ठंड से स्ट्रॉबेरी कटलेट्स थोड़ा कड़ा हो जाएगा। इसके बाद कटलेट को डीप फ्राई करें। कटलेट्स का रंग सुनहरा होने लगे तो उसे निकाल लें। इसे आम की चटनी के साथ सर्व करेें।
विज्ञापन

चटनी बनाने की विधि ---
दो गड्डी पुदीना, हरी मिर्च को धो लें तथा कच्चे आम को छील लें। इसके बाद इसे मिक्सी में पीस लें। इसमें नमक, हींग और भूना हुआ जीरा इसमें मिला लें।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1600
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed