फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Flag hoisting in DM Collectorate, programs will be limited

डीएम कलेक्ट्रेट में करेंगे ध्वजारोहण, सीमित होंगे कार्यक्रम

Fri, 14 Aug 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Flag hoisting in DM Collectorate, programs will be limited
चंदौली। कोरोना संक्रमण के चलते स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को सीमित कर दिया गया है। शनिवार को डीएम नवनीत सिंह चहल सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के बाद सलामी लेंगे। इसके बाद सभी विभागाध्यक्षों के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों के बच्चों की ओर से इस बार सुबह साढ़े सात बजे प्रभात फेरी नहीं निकाली जाएगी। विद्यालयों के प्रधानाचार्य अथवा प्रबंधक सिर्फ ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान का कार्यक्रम रद्द रहेगा। जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट व कैंप कार्यालय और एसपी पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा विभागाध्यक्ष अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण करेंगे। सदर नगर पंचायत कार्यालय परिसर, सकलडीहा व धानापुर स्थित शहीद स्मारकों पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरण किया। लेकिन कार्यक्रमों के दौरान सोशल डिस्टेंस का पूर्ण रुप से पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रमों को सीमित कर दिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ध्वजरोहण के कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जन कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाना और सही तरीके से क्रियान्वयन के संकल्प के साथ जनपद के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। नवनीत सिंह चहल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही गणमान्य लोगों, नागरिकों से अपील है कि वे शांति और सौहार्द तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस पर्व को मनाएं। जिले के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हेमंत कुटियाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed