फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Flag hoisting and Bhoomi Pujan for Durga Puja

दुर्गा पूजा के लिए हुआ ध्वजारोहण और भूमि पूजन

Sat, 22 Aug 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Flag hoisting and Bhoomi Pujan for Durga Puja
चहनियां। स्थानीय बाजार स्थित शिव मंदिर पर दुर्गा पूजा केे लिए ध्वजारोहण और भूमि पूजन किया गया। पुरोहित लल्लन तिवारी, रमेश मिश्र और रमेश चंद्र त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कराया। नवरात्र में दुर्गा पूजा की तैयारी है। हालांकि मूर्ति स्थापित करने का निर्णय प्रशासन के निर्देश पर होगा।
विज्ञापन

छात्र संगठन (सृजन परिवार ) की ओर से प्रति वर्ष शिव मंदिर पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। पूजा के पूर्व भूमि पूजन और ध्वजारोहण किया जाता है। शुक्रवार को संगठन की ओर भूमि पूजन का आयोजन किया गया। पुरोहितों के दिशा निर्देश पर संरक्षक उदय प्रताप सिंह, रामजी मोदनवाल ,योगेंद्र मिश्रा,ओम प्रकाश गुप्ता ,मनोज गुप्ता ने विधिवत पूजन अर्चन किया। गाजेबाजे के साथ कस्बा में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष जयशंकर जायसवाल ने कहा कि इस बार नवरात्र 17 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। आगे चलकर जैसा भी शासन प्रसासन का निर्देश होगा दुर्गा पूजा महोत्सव होगा। यदि समय के अनुसार पंडाल का निर्माण नहीं होगा तो मंदिर में पाठ कराया जाएगा। प्रतिदिन सुबह शाम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की आरती होगी। इस अवसर पर शिवलाल जायसवाल, गोपाल गुप्ता, सतीश गुप्ता, आनंद सिंह, डॉ. अजय सिंह, , प्रधान अशोक मिश्रा,राजेश विशवकर्मा, बबलू जायसवाल ,धर्मेद्र भारती ,राजकुमार चौहान, बृजेश यादव,आलोक जायसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed