फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fix voter list and increase recovery

कार्य में लापरवाही मिलने पर की जाएगी कठोर कार्रवाई

Tue, 23 Nov 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fix voter list and increase recovery
सकलडीहा। अपर जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को स्थानीय तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाने और मतदाता सूची को ठीक करने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बकाए राजस्व की वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का अंतिम चरण चल रहा है। इसे लेकर अपर जिलाधिकारी ने तहसील के संग्रह कार्यालय, आरके दफ्तर और निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। आरके दफ्तर में आर-6 और खतौनी कार्य पूरा करने को कहा। इसके पूर्व निर्वाचन कार्यालय में पहुंचे एडीएम ने बीएलओ द्वारा प्राप्त सभी फार्म का फिडिंग की जानकारी ली जिसमें 41 सौ मिले फार्म में 36 सौ फार्म की फिडिंग पर संतोष प्रकट करते हुए निर्वाचन कार्य को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम अजय मिश्रा, तहसीलदार डा. वंदना मिश्रा, नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, रोहित सिंह, सुनील श्रीवास्तव, वसीम खां, उमाशंकर सिंह, प्रदीप सिंह, चंद्रभूषण, अनुप श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed