फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five year old innocent closed in train toilet

ट्रेन के शौचालय में बंद हुआ पांच वर्षीय मासूम

Fri, 26 Mar 2021 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Five year old innocent closed in train toilet
पीडीडीयू नगर। मुंबई से पटना जा रही डाउन 03202 लोकमान्य तिलक पटना एक्सप्रेस के एसी कोच के शौचालय का गेट अंदर से लॉक होने से शौच के लिए गया पांच वर्षीय मासूम फंस गया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर किसी तरह दरवाजा खोल कर मासूम को बाहर निकाला। लोकमान्य तिलक पटना एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की शाम सात बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर आई। ट्रेन के एसी कोच बी थ्री के सीट संख्या 73 पर सवार यात्री खोदजिया बेगम ने बताया कि उसका बेटा अरमान (5) बाथरूम गया था और शौचालय के गेट अंदर से लॉक हो गया है। सूचना पाकर आरपीएफ के एसआई अश्विनी कुमार, नीतीश कुमार, आरक्षी सत्यनारायण, पीके श्रीवास्तव आदि ट्रेन में पहुंचे। गाड़ी के पैंट्री कार के स्टाफ के साथ मिलकर बाथरूम का दरवाजा पेचकस से खुलवाया गया। इसके बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ट्रेन साढ़े सात बजे आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed